राष्ट्रपति ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा: ‘राष्ट्र उनका सदा ऋणी रहेगा’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अप्रैल 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड में प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राष्ट्र सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा। मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ”मुझे विश्वास है कि उनकी देशभक्ति की भावना सभी को समर्पण और निष्ठा के साथ राष्ट्र सेवा के मार्ग पर बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

औपनिवेशिक प्रशासन को दमनकारी शक्तियां प्रदान करने वाले रॉलेट एक्ट के खिलाफ 1919 में आज ही के दिन पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों पर अंग्रेज सेना ने बिना किसी उकसावे के गोलियां चलाईं थीं। राष्ट्रपति ने अपने पेास्ट में कहा, ”मैं जलियांवाला बाग में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी अमर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करती हूं। इस घटना ने देशवासियों में नई चेतना का संचार किया और स्वतंत्रता के प्रति दृढ़ संकल्प जगाया। राष्ट्र सदा उनका ऋणी रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

चक्रवात मैला का कहर: पापुआ न्यू गिनी में 11 की मौत, बोगेनविल में भूस्खलन ने मचाई तबाही

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अप्रैल 2026। पापुआ न्यू गिनी के स्वायत्त बोगेनविल क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय चक्रवात मैला ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं और व्यापक स्तर […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग