दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कबीरधाम, 12 सितंबर 2026। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कांदावानी में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान जादू-टोना करने के संदेह को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने रामसिंह बैगा को पकड़कर गांव से लगे बरसाती नाले की ओर ले गए और वहां लाठी, पत्थर तथा हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की। गंभीर चोटों के कारण रामसिंह की मौत हो गई।

थाना प्रभारी कुकदूर निरीक्षक संतोष मिश्रा के अनुसार, 9 सितंबर को ग्राम कांदावानी में रामसिंह बैगा के दामाद चैतराम बैगा का दशगात्र कार्यक्रम था। इसी दौरान रामसिंह पर जादू-टोना करने का संदेह जताते हुए कुछ ग्रामीणों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने रामसिंह को पकड़ लिया।

आरोप है कि उसे गांव से बाहर नाले की ओर ले जाकर लाठी और पत्थर से हमला किया गया। इस दौरान हाथ-मुक्कों से भी मारपीट की गई। गंभीर चोट लगने के बाद रामसिंह की मौत हो गई।

पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि
घटना के अगले दिन 10 सितंबर को मृतक की पत्नी सवनीबाई बैगा ने कुकदूर थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक पाई गई। इसके बाद पुलिस ने धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर महर सिंह बैगा (24), धनसू बैगा (21) और जोगी बैगा (21) को हिरासत में लिया। जांच के दौरान पुलिस के सामने यह बात आई कि रामसिंह को कथित तौर पर हत्या की नीयत से पकड़कर नाले की ओर ले जाया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लकड़ी की लाठी, पत्थर और अन्य सामग्री बरामद की है।

दो नाबालिग भी मिले शामिल
विवेचना के दौरान पुलिस को घटना में दो विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालकों की संलिप्तता के भी साक्ष्य मिले। दोनों को अभिरक्षा में लेकर उनके संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा, 12 सितंबर 2026।  कोरबा जिले में ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 110 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस