कर्नाटक में घर पर गिरा पहाड़, दो बहनों ने नहीं छोड़ा साथ, हाथ थामे मिले शव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कर्नाटका 3 अगस्त 2022 । कर्नाटक के उत्तरी कन्नड और दक्षिण कन्नड जिलों में भूस्खलन की चपेट में आने से दो बहनों समेत छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में दोनों बहनों के शव एक दूसरे का हाथ थामे हुए अवस्था में बरामद हुए हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक परिवार के चार सदस्यों की मौत उस समय हो गई जब उत्तर कन्नड जिले के भटकल तालुका में मुत्ताली गांव स्थित उनके घर पर पहाड़ का एक हिस्सा गिर गया.

उन्होंने बताया कि दूसरी घटना दक्षिण कन्नड जिले के सुब्रमण्य में हुई जहां दो बहनों के शव एक दूसरे के हाथ पकड़े हुए मिले. दो बहनों की मौत उनके घर पर पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से हुई. पुलिस ने बताया कि 11 वर्षीय श्रृति और छह वर्षीय ज्ञानश्री के शव लंबे बचाव अभियान के बाद निकाले गए. यह हादसा सोमवार को हुआ और मृत बच्चियों के पिता का नाम कुसुमधर है.

भारी बारिश के कारण हुई घटना

उन्होंने बताया कि सोमवार शाम से ही सुब्रमण्य में भारी बारिश हो रही है. करीब शाम सात बजे तेज आवाज आई और श्रृति जो घर के बरामदे में किताब पढ़ रही थी, यह सोचकर घर के भीतर दौड़कर गई कि आवाज अंदर से आ रही है. उन्होंने बताया कि ज्ञानश्री भी दौड़कर घर के भीतर गई और उसी समय उनके मकान पर पहाड़ टूटकर गिरा. घटना के समय रसोईघर में काम कर रही बच्चियों की मां यह सोचकर बाहर आई की बेटियां बाहर ही होंगी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि रास्ते में पेड़ गिरने और पानी होने की वजह से तत्काल राहत कर्मी मौके पर नहीं पहुंच सके. उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से बचाव अभियान भी प्रभावित हुआ.

केरल में भी भारी बारिश

केरल में भी भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश और संभावित भूस्खलन, अचानक आने वाली बाढ़ और अन्य आपदाओं के मद्देनजर राज्य सरकार ने पूरे केरल में 95 राहत शिविर खोले हैं, जहां 2,291 लोगों को स्थानांतरित किया गया है. इसने कहा कि भारी बारिश से 31 जुलाई से अब तक 126 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और उनमें से 27 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं. आईएमडी द्वारा जारी रेड अलर्ट और अगले कुछ दिनों में राज्य में अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में बहुत भारी बारिश की चेतावनी को बेहद गंभीरता से लिया जाना चाहिए क्योंकि 200 मिलीमीटर से अधिक की लगातार बारिश से संकट पैदा होने की आशंका है.

Leave a Reply

Next Post

ISI की नई चाल: भारत में दहशत फैलाने की साजिश, नए चेहरों का इस्तेमाल, हरियाणा भी निशाने पर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जालंधर (पंजाब) 05 अगस्त 2022। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई न केवल पंजाब में आतंकवाद को जिंदा करने के लिए नापाक कोशिश लगातार कर रही है बल्कि अब पंजाब के रास्ते अन्य राज्यों में भी विस्फोटक भेजकर अशांति फैलाना चाहती है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक