राजस्थान के लिए उम्मीदवारों के चयन पर, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2023। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और कई अन्य नेता शामिल हुए।

सीईसी की बैठक से पहले पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की कुछ बैठकों में सभी सीट पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो चुकी है। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Leave a Reply

Next Post

सिक्किम बाढ़ में मरने वालों की संख्या 40 के पार, 76 लोग अब भी लापता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2023। सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में दो और शव बरामद होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 40 हो गई है। दो सप्ताह पहले आई इस प्राकृतिक आपदा के बाद 76 लोग अब तक लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग