पुलवामा में आतंकियों ने की एक शख्स की हत्या, कश्मीरी हिंदू था मृतक, पहचान के बाद की हत्या

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 26 फरवरी 2023। जम्मू-कश्मीर में टारगेटेड हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब पुलवामा में आतंकियों की गोली से एक शख्स की मौत की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक बाजार जाते वक्त आतंकियों ने जिस शख्स को गोली मारी, उसकी पहचान कश्मीर पंडित के तौर पर हुई है. ये हत्या पहचान के बाद की गई. मृतक संजय शर्मा एक बैंक का कर्मचारी बताया जा रहा है। इस बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 11 बजे हुई और पीड़ित की पहचान दक्षिण कश्मीर के जिले में अचन इलाके के निवासी संजय शर्मा के तौर पर हुई है, उनकी उम्र करीब 40 वर्ष थी. कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आतंकवादियों ने पुलवामा में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित अचन निवासी काशीनाथ शर्मा के बेटे संजय शर्मा पर गोली चला दी. घटना के वक्त वह स्थानीय बाजार जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि शर्मा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया, ‘‘उनके गांव में सशस्त्र बल की तैनाती की गई है. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.” वहीं पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, “हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रही है और मृतक परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

Leave a Reply

Next Post

सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ: 'सबसे भ्रष्ट...', पीएम मोदी पर भड़के संजय सिंह, बोले- हिम्मत है तो अदाणी का नाम लें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 फरवरी 2023। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए आज सीबीआई के दफ्तर जाएंगे। सिसोदिया के सुबह 11 बजे मध्य दिल्ली के लोधी रोड स्थित सीबीआई के मुख्यालय पहुंचेंगे। मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने केन्द्र […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'