भारत का विजन 2047: प्रधानमंत्री मोदी बोले- नवाचार, टिकाऊ विकास और समावेशिता का केंद्र बनेगा भारत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 अप्रैल 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत की विजन 2047 योजना का उद्देश्य देश को नवाचार टिकाऊ विकास और समावेशिता का एक मजबूत केंद्र बनाना है, जहां हर नागरिक को उच्च जीवन स्तर मिल सके और देश की तरक्की जन-केन्द्रित और पर्यावरण हितैषी हो। प्रधानमंत्री का यह संदेश राजधानी दिल्ली में एक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में पढ़ा गया। यह सम्मेलन स्वदेशी शोध संस्थान की तरफ से आयोजित किया गया है, जो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच (एजेएम) की एक इकाई है। इसमें देश-विदेश की कई शैक्षणिक संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। सम्मेलन का उद्देश्य भारत के विकास के लिए भारतीय मॉडल पर आधारित भविष्य की रणनीति और दिशा तय करना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने विजन 2047: समृद्ध और महान भारत विषय पर आयोजित इस सम्मेलन को एक विचारशील पहल बताया और इसके लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘जैसे-जैसे भारत 2047 में स्वतंत्रता के 100 साल पूरे करने की ओर बढ़ रहा है, हमारा लक्ष्य है कि देश समृद्ध, आत्मनिर्भर, समावेशी और वैश्विक रूप से सम्मानित हो।’

‘ऐतिहासिक परिवर्तन की ओर बढ़ रहा भारत’
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि विजन 2047 सिर्फ एक आर्थिक योजना नहीं है, बल्कि यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने और आधुनिकता तथा नवाचार को अपनाने का एक समर्पण है। उन्होंने बताया कि यह योजना न केवल देश को मजबूत और विकसित बनाने का प्रयास है, बल्कि यह एक निरंतर यात्रा है जिसमें भारत के युवाओं की प्रेरणा और संस्थाओं की मजबूती का बड़ा योगदान होगाप्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, ‘प्रेरित युवाओं और सशक्त संस्थानों के साथ मिलकर भारत एक ऐतिहासिक परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है’।

Leave a Reply

Next Post

अटारी बॉर्डर पर पहली बार ‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी में ऐतिहासिक बदलाव, भारत ने तीन बॉर्डर किए सील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 अप्रैल 2025। पाक प्रायोजित आतंकवाद ने एक बार फिर सीमा पार से दोस्ती की कोशिशों पर पानी फेर दिया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल