सीबीआई कल मनीष सिसोदिया से करेगी पूछताछ, केजरीवाल बोले- मनीष-सत्येंद्र आज के भगत सिंह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022। सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पूछताछ के लिए सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तलब किया है। इस संबंध में सिसोदिया को समन भेजा गिया गया है।  सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, सिसोदिया को सोमवार सुबह 11 बजे जांच एजेंसी के मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। वहीं मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की पूछताछ को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला। मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला। मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला, अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है। उन्होंने कहा कि मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा। सत्यमेव जयते।

वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया के ट्वीट को री-ट्वीट कर लिखा है कि जेल की सलाखें और फांसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाये ये आजादी की दूसरी लड़ाई है। मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह हैं। साथ ही कहा, 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला, जिसने गरीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी। केजरीवाल ने आगे लिखा, करोड़ों गरीबों की दुआएं आपके साथ है।

बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में इंडो स्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू, गुरुग्राम में बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा और इंडिया अहेड न्यूज के प्रबंध निदेशक मूथा गौतम सहित कई लोगों से पूछताछ की है।

Leave a Reply

Next Post

'रुपया नहीं गिर रहा, बल्कि डॉलर मजबूत हो रहा है', रुपये में लगातार आ रही गिरावट पर वित्त मंत्री ने दिया तर्क

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया है। इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने गिरते रुपये पर अपनी बात रखी और कहा कि भारतीय रुपया फिसल रहा नहीं है, बल्कि अमेरिकी डॉलर मजबूत हो रहा है। वित्त […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस