एसकेएमएस(एटक) एसईसीएल के उप महामंत्री एवं जोहिला क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव कामरेड नागेन्द्र सिंह के सम्मान में विशाल सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिरसिंहपुर 21 फरवरी 2021। कामरेड नागेन्द्र सिंह एसडीएल ऑपरेटर के पद पर पाली कोलियरी, बिरसिंहपुर उपक्षेत्र में कार्यरत थे। कामरेड नागेन्द्र सिंह एसईसीएल में लगभग 33 वर्ष तक सेवा देने के उपरांत 30 नवंबर 2020 को कोल इंडिया की सेवा से सेवानिवृत हो गए। कामरेड सिंह ने नौकरी करते हुए सफलतम अपना सेवाकाल पूर्ण किया।

कामरेड नागेन्द्र सिंह जोहिला क्षेत्र के एसकेएमएस(एटक) यूनियन के क्षेत्रीय सचिव के साथ साथ कम्पनी के उप महामंत्री के पद पर भी हैं। कामरेड नागेन्द्र सिंह लगभग 13 वर्षों से एसकेएमएस (एटक) जोहिला क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव के पद पर कार्य कर रहे हैं। कामरेड नागेन्द्र सिंह के समर्पण, लगन, संगठन के प्रति निष्ठा, बेहतर कार्यशैली के कारण संगठन द्वारा लगातार इन्हें क्षेत्रीय सचिव का कार्यभार दिया जाता रहा है। वर्ष 2016 में एसकेएमएस(एटक) एसईसीएल का चौथा कॉन्फ्रेंस रायगढ़ क्षेत्र में हुआ था जिसमे कामरेड नागेन्द्र सिंह को प्रथम बार एसकेएमएस (एटक) एसईसीएल का उप महामंत्री चुना गया। विगत वर्ष 2020 में एसकेएमएस(एटक) एसईसीएल का पांचवां कॉन्फ्रेंस सोहागपुर क्षेत्र में सम्पन्न हुआ। कामरेड नागेन्द्र सिंह के बेहतर कार्यशैली को देखते हुए संगठन के द्वारा पुन: इन्हे उप महामंत्री का दायित्व दिया गया है। कामरेड नागेन्द्र सिंह एसकेएमएस (एटक) के उप महामंत्री एवं जोहिला क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव दोनों ही पदों पर पूरी लगन और निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।

दिनाँक 19 फरवरी 2021 को माँ बिरासनी देवी की नगरी बीरसिंहपुर पाली में प्रातः 11 बजे से पाली के कालरी क्लब में कामरेड नागेन्द्र सिंह के सम्मान में विशाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस ऐतिहासिक सम्मान समारोह में एटक परिवार के मुखिया, मध्यप्रदेश राज्य एटक के अध्यक्ष, जेबीसीसीआई के वैकल्पिक सदस्य, एसकेएमएस(एटक) एसईसीएल के महामंत्री, कोल इंडिया आपदा समिति के सदस्य कामरेड हरिद्वार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जोहिला क्षेत्र के महाप्रबंधक हेमंत सरन पंडे जी, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक ए.के. श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही साथ क्षेत्र के अन्य कई अधिकारीगण उपस्थित रहे। जोहिला क्षेत्र के समस्त श्रमिक संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। एटक परिवार के विभिन्न इकाइयों से सभी कामरेड भारी संख्या में उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश राज्य एटक के प्रांतीय अध्यक्ष, संयुक्त कोयला मज़दूर संघ (एटक) एसईसीएल परिवार के मुखिया एवं महासचिव, एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य कामरेड हरिद्वार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो नौकरी में आता है उसे एक न एक दिन रिटायर होना ही पड़ता है। स्वस्थ रहते हुए कोल इंडिया में अपनी नौकरी पूरी करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। यह खुशी की बात है कि कामरेड नागेन्द्र सिंह स्वस्थ रहते हुए सकुशल अपनी नौकरी पूर्ण किए। कामरेड नागेन्द्र सिंह संगठन के एक निष्ठावान और जुझारू साथी हैं। जोहिला क्षेत्र में एटक का परचम लहराने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कामरेड नागेन्द्र सिंह को संगठन द्वारा जब भी कोई जिम्मेदारी दी गई तो इन्होंने पूरी तत्परता से उस जिम्मेदारी का निर्वहन किया। एटक जैसे क्रान्तिकारी संगठन का कई वर्षों तक सिपाही बने रहना साधारण बात नहीं है। कामरेड नागेन्द्र सिंह एसकेएमएस (एटक) एसईसीएल के उप महामंत्री एवं जोहिला क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव दोनों ही जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरे लगन और निष्ठा से कर रहे हैं। यह हमारे लिए फक्र की बात है कि कामरेड नागेन्द्र सिंह एटक के सिपाही हैं।

कामरेड हरिद्वार सिंह, जोहिला क्षेत्र के महाप्रबंधक हेमंत सरन पंडे जी, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक ए.के. श्रीवास्तव, क्षेत्र के अन्य अधिकारीगण, उपस्थित अन्य श्रमिक संघ के नेताओं के द्वारा शॉल व श्रीफल से कामरेड नागेन्द्र सिंह का सम्मान किया गया। जोहिला क्षेत्र के एटक परिवार के विभिन्न इकाइयों से सभी कामरेड साथियों ने उपहार देकर कामरेड नागेन्द्र सिंह का सम्मान किया। जोहिला क्षेत्र में यह एक बहुत व्यापक कार्यक्रम रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड रमेश सिंह द्वारा की गई। उपस्थित सभी लोगों ने साथ मिलकर दोपहर का भोजन किया।

अंत में अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Next Post

डॉ. अरुण कुमार को मिला अंतरराष्‍ट्रीय युवा वैज्ञानिक सम्‍मान

शेयर करे  B S Mirge वर्धा 23 फरवरी 2021(इंडिया रिपोर्टर लाइव)। महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय के मानवविज्ञान विभाग में पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो डॉ. अरुण कुमार को उनके शोध पत्र ‘जनजातीय उद्यमकर्ता एवं सुनहरे भविष्य’ के लिए अंतरराष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया है। पुडुचेरी में हाल ही में हुए 10वें अंतरराष्‍ट्रीय वैज्ञानिक सम्‍मेलन में उन्‍हें यह सम्मान इसरो के चंद्रयान के वैज्ञानिक  डॉ. एम. कार्तिकेयन, पुडुचेरी के पूर्व मुख्य सचिव, न्यूयॉर्क स्थित वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉ.शेखर बाबू एवं निचुपल्ली के डॉ. एम. राजेया कुमार के द्वारा […]

You May Like

"आयुष्मान कार्ड न होने पर भी मरीजों को मिलेगा 15 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज", सीएम चंपई का ऐलान....|....पीएम हसीना बोलीं- तीस्ता परियोजना पर भारत और चीन दोनों के प्रस्तावों पर विचार करेगा बांग्लादेश....|....चार दिन बाद खुले कामाख्या मंदिर के कपाट, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़....|....अमरनाथ यात्रा पर छाया आतंकी साया,  सुरक्षा को लेकर सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे पर रख रहे इस तरह नजर....|....19 दिन से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स, जुलाई में घर वापसी की उम्मीद....|....कर्नाटक के मंगलुरु में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत....|....असदुद्दीन ओवैसी के 'जय फिलिस्तीन' के नारे पर मचा सियासी बवाल, राष्ट्रपति के पास पहुंचा मामला....|....राउज एवेन्यू कोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, दिए गए चाय और बिस्कुट....|....चीन और भारत के मजबूत संबंध दोनों के लिए बेहतर, चीनी राजदूत बोले- यह विश्व शांति के लिए भी जरूरी....|....'भारत यूएन जैसे बहुपक्षीय मंचों पर अफ्रीका की बड़ी भूमिका का समर्थक', खास मौके पर बोले जयशंकर