चार और लोगों की मौत, अब तक सात ने तोड़ा दम, जान गंवाने वालों और घायलों की पूरी जानकारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

होशियारपुर (पंजाब) 24 अगस्त 2025। पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार आधी रात होशियारपुर-जालंधर हाईवे पर एक एलपीजी टैंकर ब्लास्ट मामले में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 13 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। तीन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शनिवार रात व रविवार सुबह अस्पताल में दाखिल चार मरीजों ने दम तोड़ दिया है। इससे पहले शनिवार तक तीन मरीजों की ही मौत हुई थी। चार मरीजों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा सात पहुंच गया है। वहीं गांव मंडियाला स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट से कुछ दूरी पर जालंधर होशियारपुर हाईवे पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई थी। मंडियाला के पास प्लांट की ओर जा रहा टैंकर महिंद्रा पिकअप से टकराकर पलटा। पलटने के कारण टैंकर में से तेजी से गैस लीक हुई और देखते ही देखते आसपास के इलाके में फैल गई और उसमें आग लग गई जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहे वाहन और आसपास स्थित दुकानें व घर भी आ गए। आग लने से घरों में सो रहे लोग भी चपेट में आ गए थे। 

मुआवजे का एलान

सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर हादसे में मुआवजे का एलान किया है। सीएम ने कहा कि होशियारपुर के गांव मंडियाला में देर रात एलपीजी टैंकर के फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कुछ लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबर मिली है और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। पंजाब सरकार की ओर से हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और घायलों का इलाज मुफ्त करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली का पहला उड़ान परीक्षण सफल; भारत की बड़ी कामयाबी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 अगस्त 2025। भारत ने एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक कर लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन समेत उद्योग जगत को इसके लिए बधाई दी। जानकारी के मुताबिक, डीआरडीओ ने 23 अगस्त को करीब […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण