पिता ने अंतरिक्ष में सुनी बेटी के जन्म की खुशखबरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाशिंगटन, 27 नवंबर 2026। धरती से सैकड़ों किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में तैनात एक पिता के लिए बेटी के जन्म की खबर किसी अनमोल तोहफे से कम नहीं थी। कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जोशुआ कुट्रिक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर अपना पहला अंतरिक्ष मिशन पूरा कर रहे हैं, इसी दौरान उनकी पत्नी हीदर कुट्रिक ने एक बेटी को जन्म दिया। अंतरिक्ष की दूरियों के बीच परिवार में आई इस नई खुशी ने उनके छह महीने के मिशन को एक यादगार व्यक्तिगत अनुभव में बदल दिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी ने दंपती के घर बेटी के जन्म की जानकारी साझा की। एजेंसी की ओर से जारी बयान में जोशुआ और हीदर ने कहा, हमारे बीच इतनी दूरी होने के बावजूद अपनी नन्ही परी के परिवार में आने पर हम एक-दूसरे  से बेहद जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।  

जोशुआ इतिहास में ऐसे केवल चौथे अंतरिक्ष यात्री हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहते हुए अपने बच्चे के जन्म के मौके से दूर रहना पड़ा है। दंपती ने कहा कि उन्हें अपने परिवार के दोबारा एकजुट होने का बेसब्री से इंतजार है। कुट्रिक का अंतरिक्ष मिशन बचपन से देखा गया उनका सपना था। दंपती ने कहा कि वे अपने बच्चों को यह सिखाना चाहते हैं कि बड़े सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत और दृढ़ संकल्प जरूरी हैं। परिवार और समुदाय का सहयोग मिले तो असाधारण उपलब्धियां भी हासिल की जा सकती हैं।

अल्बर्टा प्रांत के फोर्ट सस्केचेवान के रहने वाले जोशुआ पहले लड़ाकू विमान के पायलट और रॉयल कनाडाई वायुसेना में कर्नल रह चुके हैं। वर्ष 2017 में उनका चयन कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी में हुआ था। वह नासा के स्पेसएक्स क्रू-13 मिशन में शामिल एकमात्र कनाडाई अंतरिक्ष यात्री हैं। एक अक्तूबर को रवाना हुए इस दल में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ल्यूक डेलाने और जेसिका वाटकिंस तथा रूस के सर्गेई टेटेरियातनिकोव भी शामिल हैं। चारों अंतरिक्ष यात्री छह महीने तक वैज्ञानिक प्रयोगों और नई तकनीकों के परीक्षण में जुटे हैं।
 

Leave a Reply

Next Post

सियासी मतभेदों से टूट रहे परिवार

शेयर करेट्रंप को वोट देने पर बेटे ने पिता से तोड़ा नाता; रिपोर्ट में खुलासा इंडिया रिपोर्टर लाइव  न्यूयॉर्क, 27 नवंबर 2026। जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिसके लिए पूरी जिंदगी प्यार और त्याग लुटाया, आज वही बेटा अपने पिता से बात तक करने को तैयार नहीं है। […]

You May Like

नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त गिरोह....|....मंदाकिनी नदी में गंदा पानी बहाने पर एनजीटी का कड़ा रुख....|....बस बॉडी निर्माण के नाम पर 2.24 करोड़ की ठगी....|....पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर एफआईआर दर्ज....|....'शीश महल' जनता के लिए खुला....|....मुंबई में दबिश तो बाबूपुरवा में आ छिपे, कुछ तस्करों का मिला सुराग, जल्द होगी गिरफ्तारी....|....अखिलेश के घोषणा पत्र पर मायावती का तंज....|....पक्षियों से गायों और अब इंसानों में फैलने लगी ये जानलेवा बीमारी....|....वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026: गुकेश-सिंदारोव के बीच लगातार तीसरा गेम ड्रॉ....|....कोलकाता में जनवरी 2027 में सजेगा ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट