अनुषा रंधावा की फ़िल्म ‘अमारिस’ 27 मई को होगी रिलीज़

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 27 अप्रैल 2022। प्रोड्यूसर अनुषा रंधावा की फ़िल्म अमारिस 27 मई को ऑल इंडिया रिलीज हो रही है। फ़िल्म की रिलीज़ डेट का एलान मुम्बई के अंधेरी में स्थित कंट्री क्लब में आयोजित एक शानदार समारोह में किया गया जहां फ़िल्म की निर्मात्री, तमाम कलाकार और अजय कनौजिया मौजूद थे। एजे फ़िल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के द्वारा यह सिनेमा ऑल इंडिया रिलीज होने जा रहा है। फ़िल्म के निर्देशक पुष्पेन्द्र सिंह हैं। फ़िल्म की शूटिंग उत्तराखंड में की गई है। अनुषा रंधावा डोम प्रोडक्शंस की सीईओ हैं और प्रोड्यूसर होने के अलावा एक सिंगर, संगीतकार और एक लेखिका भी हैं। उनके कई म्यूज़िक वीडियो लॉन्च किए गए हैं जैसे  ज़खम, सोहनेया वे और यादें। वह खुद लिरिक्स लिखती हैं, धुन कम्पोज़ करती हैं और फिर उस गीत को बड़ी शिद्दत से गाती हैं। अनुषा रंधावा ने आगे बताया कि हम अपनी फिल्म का टाइटल थोड़ा यूनिक चाहते थे इसलिए यह नाम रखा। अमारिस का मतलब गॉड गिफ्ट होता है और आप फिल्म देखेंगे तो एहसास होगा कि इस शब्द का कहानी से भी कनेक्शन है। विक्रम का किरदार कर रहे अवजीत ने बताया कि मेरे कैरेक्टर से कोई भी रिलेट कर सकता है। यह एक खूबसूरत प्रेम कहानी है। विक्रम और उदिता की लव स्टोरी दर्शकों को अवश्य पसन्द आएगी। उदिता का रोल कर रही कृसाण बरेटो ने कहा कि उदिता बहुत ही एंबिशियस लड़की है जिसके ढेर सारे सपने हैं और वो उन ख्वाबों को पूरे करना चाहती है। वह विक्रम से प्यार करने लगती है और इन दोनों की क्यूट लव स्टोरी दिखाई गई है। किंशुक वैद्य ने कहा कि हम सब के लिए यह लर्निंग एक्सपीरियंस रहा है।वहीं अजय कनौजिया ने बताया कि हम सब इसको लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Next Post

KKR कप्तान श्रेयस अय्यर बोले- पूरी कोशिश करेंगे कि प्लेऑफ के दौरान ईडन गार्डन्स मैदान पर खेलें मैच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 27 अप्रैल 2022। केकेआर की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में अभी खराब दौर से गुजर रही है, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को कहा कि एक बार लय में आने के बाद इस पूर्व चैंपियन टीम को रोकना मुश्किल होगा। केकेआर ने अभी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं