रणबीर के हमशक्ल जुनैद का निधन, जिसे देख कभी ऋषि कपूर भी हुए थे कंफ्यूज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के हमशक्ल जुनैद शाह की शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. 28 वर्षीय जुनैद कश्मीर के रहने वाले थे और उनकी शक्ल हूबहू रणबीर कपूर जैसी लगती थी. एक कश्मीरी जर्नलिस्ट ने जुनैद के निधन के बारे में ट्वीट करके इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने लिखा कि वह जुनैद के पड़ोसी थे.

यूसुफ जमील ने ट्विटर पर लिखा, हमारे पुराने पड़ोसी निसार अहमद शाह के बेटे जुनैद का रात को कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। लोग कहते हैं कि वह बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के हमशक्ल थे। मैं कहता हूं कि वह अपने बीमार पिता, मां और पूरी कश्मीर के लिए बड़ी उम्मीद, शक्ति और मोक्ष की तरह थे।

बता दें कि जुनैद, रणबीर कपूर के हमशक्ल के रूप में काफी फेमस थे। वह मॉडलिंग करते थे। जुनैद की जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। जुनैद का चेहरा बिल्कुल रणबीर की तरह है। जुनैद ने एक बार खुद बताया था कि कई बार लोग उन्हें रणबीर कपूर समझकर गले लगा लेते थे और खासकर लड़कियां उनके पीछे पड़ जाती थीं।

जुनैद जब कॉलेज में थे तब रणबीर कपूर की डेब्‍यू फिल्म सांवरिया आने वाली थी। इस फ‍िल्‍म से रणबीर की फोटोज सामने आने के बाद से जुनैद काफी फेमस हो गए थे। 

ऋषि कपूर भी हो गए थे शॉक्ड

जुनैद की जब फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तब ऋषि कपूर भी हैरान हो गए थे। उन्होंने उनकी फोटो ट्वीट करते हुए लिखा था, ओह माय गॉड मेरे बेटे का हमशक्ल।

Leave a Reply

Next Post

कुंठा ग्रसित भाजपा रोका-छेका अभियान का मौखिल उड़ा रही है - कांग्रेस

शेयर करेआलानेताओ की गुटबाजी से संक्रमित भाजपा उन पर रोका-छेका लगायें-विकास तिवारी प्रधानमंत्री मोदी एक ओर चीन को न रोक पा रहे है न छेक पा रहे है इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर/17 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा प्रदेश में […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस