छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, दो लाख के इनामी सहित छह नक्सली गिरफ्तार, IED बरामद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजापुर 03 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों से छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो लाख रुपये के इनामी पोडियाम नंदा (40), हेमला जोगा (28) और हेमला गंगा (45) को शुक्रवार को सुकमा जिले में गिरफ्तार किया गया उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं। नंदा प्रतिबंधित माओवादी संगठन की केरलपाल एरिया कमेटी के तहत मिलिशिया कमांडर के रूप में सक्रिय था, जबकि अन्य दो उसके सदस्य थे। इनके पास से तीन-तीन किलोग्राम वजन के दो टिफिन बम, तीन डेटोनेटर, दो जिलेटिन छड़ें, बरामद की गईं।

अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 159वीं बटालियन के नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सभी को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजापुर जिले में भी तीन माओवादियों को शनिवार को पेद्दाकोरमा और बोदला-पुसनार गांवों के बीच जंगल से गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान सुक्की हेमला (50), सोमा उइका (35) और कल्लू हपका (22) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Next Post

संगमनगरी जलस्तर 86 मीटर के करीब पहुंचा, 2013 के बन रहे हालात, गंगा यमुना का उफान जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 03 अगस्त 2025। गंगा और यमुना ने खतरे के निशान पार कर दिया है। जलस्तर खतरे के बिंदु 84.734 मीटर के ऊपर पहुंच गया है। नदियों का उफान अभी जारी है। स्थिति काफी भयावह हो गई है।j रविवार को गंगा का जलस्तर 86 मीटर के […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग