छत्तीसगढ़ के करीब 100 मजदूर लखनऊ में फंसे, नहीं है राशन और पैसे, सरकार से की मदद की अपील

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे मजदूर पलायन करने को मजबूर है. जो पलायन नहीं कर रहे हैं, वो भूखे पेट ही गुजारा बसर कर रहे हैं. दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों ने सरकार से अपील की है उनकी मदद की जाए.

छत्तीसगढ़ के करीब 100 मजदूर लखनऊ कमाने खाने गए हुए थे, अब वो लखनऊ के शहीद पथ, सेक्टर-7 में यही फंस गए हैं. मजदूरों का कहना है कि अब उनके पैसे नहीं है. राशन खत्म हो गया है. पिछले तीन दिन से खाना भी नहीं खाए है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उन्होंने वीडियो जारी कर मदद की अपील की है. जिसके लिए मजदूरों ने अजय साहू नाम के व्यक्ति का फोन नंबर 06268890481 भी दिया है.

कोरोना वायरस विदेशों से भारत के सभी राज्यों में पहुंच चुका है. इसके संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश को 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है. जिससे गरीब तबके के मजदूर, रोज कमाने खाने वाले लोगों को एक वक्त का रोटी भी नसीब नहीं हो रहा है. लॉकडाउन की वजह से प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. ऐसे में सभी राज्यों के सरकारों को इनकी मदद करनी चाहिए. जहां हैं वहीं राशन पानी की व्यवस्था करवानी चाहिए, जिससे वो पलायन न करें. क्योंकि वो यदि पैदल ही चलकर गांव तक पहुंचे, तो कोरोना वायरस के तेजी से गांव-गांव तक फैलने की संभावना बढ़ जाएगी. इसलिए जो जहां पर ही वहीं रहे और सरकार उनके खाने की व्यवस्था कराए.

Leave a Reply

Next Post

विधायक से दुर्व्यवहार और कोरोना की रोकथाम में रुचि नहीं लेना दो अधिकारियों को पड़ा महंगा, शिकायत के बाद मंत्री ने किया सस्पेंड

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर। राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को दो मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के कार्यों में लापरवाही और जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इनमें नगर पालिका परिषद […]

You May Like

दहेज में ट्रैक्टर और बारातियों को हेलमेट! किसान पिता ने पेश की मिसाल, बेटी की विदाई पर दिया सुरक्षा कवच....|....सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: मणिपुर के तीन जिलों से 6 उग्रवादी गिरफ्तार....|....मिडिल ईस्ट जंग का 12वां दिन: ईरान की मुस्लिमों से अपील-"दुश्मन सैनिकों की जानकारी दो...सही जगह करेंगे हमला"....|....'चीन के सामने झुकी सरकार', एफडीआई नियमों में ढील को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना....|....अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बॉलीवुड का सुपरस्टार करेगा फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर लॉन्च....|....परीक्षण में खरा उतरा एडीसी-150, अब समुद्र के बीच मिनटों में पहुंचेगी मदद....|....'रूस से तेल खरीदने की अनुमति वाला अमेरिकी बयान भारत का अपमान'; कांग्रेस ने सरकार से पूछे तीखे सवाल....|....आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार....|....ग्लोबल स्क्रीन पर लौटेंगे दर्शील सफारी....|....मुंबई में मनोरंजन उद्योग का महाकुंभ