ट्रक व टैंकर में टक्कर के बाद आग लगी, नौ लोग जिंदा जले, चंद्रपुर में हुआ हादसा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 मई 2022। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से बड़ी दुर्घटना की खबर आई है। चंद्रपुर-मूल रोड पर ट्रक व टैंकर की भिड़ंत के बाद आग लगने से नौ लोग जिंदा जल गए। मृतकों में एक ड्राइवर भी शामिल है। टैंकर डीजल से भरा था, जबकि ट्रक लकड़ी से लदा था। पुलिस के अनुसार दुर्घटना गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे चंद्रपुर-मूल रोड पर हुई। चंद्रपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार ने कहा कि चंद्रपुर शहर के अजयपुर के पास डीजल से भरा एक टैंकर लकड़ी के लट्ठों को ले जा रहे ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना के बाद आग लग गई जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि हादसे के करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी अजयपुर पहुंचे और कुछ घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया। नंदनवर ने बताया कि पीड़ितों के शवों को बाद में चंद्रपुर के अस्पताल ले जाया गया। शवों की शिनाख्ती के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

राहुल ने साधा सरकार पर निशाना, बोले- 'सरकार सिर्फ निगरानी ही कर रही है'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 मई 2022। पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील पर एक चीन द्वारा एक और पुल बनाए जाने की खबरों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, भारत की सुरक्षा और क्षेत्री अखंडता […]

You May Like

लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम