झारखंड में आसमानी कहर! 24 घंटे में वज्रपात से पांच की मौत, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 30 मई 2026। झारखंड के चार जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक बच्ची और दो महिलाओं समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, गढ़वा जिले में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि रांची, धनबाद और बोकारो में एक-एक व्यक्ति की जान गई है। सभी मौतें वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में हुई हैं।

आम तोड़ने गई बच्ची पर गिरी बिजली
रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र के कुल्ली गांव में 12 वर्षीय आश्रिता अपने माता-पिता के साथ आम बीनने गई थी। इसी दौरान उस पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उसके माता-पिता भी घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

गढ़वा में दो लोगों की गई जान
गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के गराखुर्द गांव में 45 वर्षीय एक महिला की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, बनाजंघा गांव में 32 वर्षीय एक व्यक्ति की भी बिजली गिरने से जान चली गई।

धनबाद और बोकारो में भी वज्रपात से मौत
धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के चुंगी गांव में 44 वर्षीय एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं, बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव में 21 वर्षीय एक युवक की वज्रपात की चपेट में आने से जान चली गई।

बारिश और वज्रपात से बदला मौसम
शुक्रवार को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात हुआ, जो शनिवार सुबह तक जारी रहा। मौसम में आए इस बदलाव के कारण राज्यभर में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रांची, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद और गोड्डा समेत 13 जिलों के लिए रविवार सुबह 8:30 बजे तक गरज-चमक और वज्रपात का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दो ट्रफ सिस्टम के कारण बदला मौसम
रांची मौसम केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम में यह बदलाव दो ट्रफ सिस्टम के सक्रिय होने के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्यभर में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

अगले चार दिनों में बढ़ेगा तापमान
अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान झारखंड में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। शुक्रवार को डाल्टनगंज में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री कम था। वहीं, चाईबासा में 33.4 डिग्री और रांची में 27.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, बस-बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 30 मई 2026। महाराष्ट्र के परभनी जिले में एक मोटरसाइकिल और एक निजी बस के बीच भीषण टक्कर हुई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारियों ने शनिवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर का प्रभाव बेहद भीषण था, […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल