आय से अधिक संपत्ति मामले में डीके शिवकुमार को राहत, कोर्ट ने सीबीआई जांच पर रोक की अवधि बढ़ाई

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरु 03 जून 2023। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में राज्य के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच पर रोक की अवधि शुक्रवार को उस समय तक के लिए बढ़ा दी, जब तक कि सुनवाई जारी रखने से जुड़े एक सवाल पर एकल पीठ को मुख्य न्यायाधीश की राय नहीं मिल जाती है। शिवकुमार ने मामले में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को अदालत में चुनौती दी है। याचिका, आज न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना की एकल पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई। हालांकि, ग्रीष्मावकाश से पहले याचिका पर आंशिक सुनवाई न्यायमूर्ति के. नटरराजन ने की थी। इसलिए, न्यायमूर्ति नागप्रसन्ना ने रजिस्ट्रार को मामले की फाइल मुख्य न्यायाधीश के समक्ष पेश करने को कहा और इस बारे में उनकी (मुख्य न्यायाधीश की) राय मांगी है कि क्या वह इस याचिका पर सुनवाई जारी रख सकते हैं। उन्होंने पूर्व में लगाई गई रोक को जारी रखा और सुनवाई स्थगित कर दी। शिवकुमार ने उच्च न्यायालय में दो याचिकाएं दायर की थीं।

इनमें से एक याचिका, उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई को 25 सितंबर 2019 को दी गई राज्य सरकार की मंजूरी के खिलाफ थी, जबकि दूसरी याचिका में, तीन अक्टूबर 2020 को केंद्रीय एजेंसी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी को चुनौती दी गई है। उच्च न्यायालय मुकदमे की मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिका को पूर्व में खारिज कर चुका है। आयकर विभाग ने शिवकुमार के कार्यालय और आवास पर 2017 में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया था। इसके आधार पर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवकुमार के खिलाफ अपनी जांच शुरू की थी। इसके बाद, सीबीआई ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी मांगी थी।

Leave a Reply

Next Post

पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा के 50 साल पूरे होने पर बोले सीएम योगी, कहा- 'हर व्यक्ति की जान बहुमूल्य, नियमों का करें पालन'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 03 जून 2023। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जनपद मुख्यालयों से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए 93 नई राजधानी सेवा एवं 07 साधारण बीएस-6 बसों को हरी झंडी […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार