फरीदपुर में चाचा-भतीजे की हत्या, हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना; दो आरोपी हिरासत में

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बरेली 13 मार्च 2025। बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक सवार चाचा-भतीजे की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे दोनों को भगाने तक का मौका नहीं मिला। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी, एसपी साउथ समेत तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी की। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। एसएसपी के मुताबिक आरोपियों ने दोहरे हत्याकांड की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया है।

बाइक से पालेज पर जा रहे थे दोनों 
जानकारी के मुताबिक घारमपुर निवासी दौलत खां (50 वर्ष) और उनका रिश्ते में भतीजा रहीस खां (32 वर्ष) बृहस्पतिवार सुबह बाइक से पालेज पर जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। 

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी 
सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ ही एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर दौलत खां और रहीस खां के शव पड़े मिले। कुछ ही दूरी पर बाइक पड़ी थी। रहीस खां का शव करीब 100 मीटर दूर पड़ा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों से बचने के लिए चाचा-भतीजे ने भागने का प्रयास किया होगा, लेकिन वह अपनी जान नहीं बचा पाए।

पुरानी रंजिश में हुई वारदात 
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अब्बास खां और उसके भाई शरीफ खां ने दौलत खां और रहीस खां की गोली मारकर हत्या की है। आरोपी और मृतक एक ही परिवार के हैं। इनमें पूर्व से रंजिश थी। दौलत खां ने साल 2019 में आरोपियों के पिता नन्हें खां और चाची अख्तरी बेगम की हत्या कर दी थी। इस मामले में दौलत खां को जेल भेजा गया था। जमानत मिलने पर नवंबर 2024 में दौलत खां जेल से छूटकर आया था। इसके बाद दोनों परिवारों में तनातनी थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। विवेचना के बाद आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- HRTC इस साल खरीदेगा 1000 नई बसें, 600 का ऑर्डर जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शिमला 13 मार्च 2025। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी इस साल 1,000 नई बसें खरीदेगा। पुरानी बसों से इन्हें बदला जाएगा। 600 बसों की खरीद का ऑर्डर जारी कर दिया गया है। इसमें 327 इलेक्ट्रिक बसें भी हैं। जिन रूट पर सवारियां कम […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं