कोण्डागांव के 03 स्थानों में हुआ कोरोना टीकाकरण का ‘मॉक ड्रिल‘ कार्यक्रम

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 कोण्डागांव 07 जनवरी 2021। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार कोरोना महामारी से रोकथाम एवं बचाव के लिए जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जाना है। इस हेतु जिले के कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार तथा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 टीआर कुंवर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा 07 जनवरी को जिला कोण्डागांव के अंतर्गत चिन्हांकित 03 स्थलों में से एक शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव में दो सेशन में तथा इसी तरह विकासखण्ड फरसगांव के ग्राम लंजोड़ा में मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संबंध में कोण्डागांव के मॉक ड्रिल कार्यक्रम में 50 व्यक्तियों का टीकाकरण का ड्राई रन किया गया, जबकि लंजोड़ा में 25 व्यक्तियों का टीकाकरण ड्राई रन हुआ।

इस दौरान मॉक ड्रिल स्थल कोण्डागांव के एक एईएफआई केस अस्पताल ले जाने हेतु डेमो भी किया गया। इसके तहत् उस व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सक सुविधा के साथ एम्बुलेंस के द्वारा चार मिनट में अस्पताल पहुंचाया गया। इस तरह जिले के 03 मॉक ड्रिल स्थल पर कोविड-19 की टीकाकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमें जिला परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस टोप्पो, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आरके सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोमेन धु्रव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री सोनल धु्रव एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

Leave a Reply

Next Post

शासकीय कर्मचारियों को जनवरी माह में ही मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि तथा एरियर्स का लाभ

शेयर करेभुगतान प्रक्रिया के संबंध में बीते जुलाई माह में जारी कर दिए गए थे दिशा-निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 07 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ के शासकीय-अधिकारी एवं कर्मचारियों को नये साल जनवरी माह में ही वार्षिक वेतन वृद्धि तथा एरियर्स का भुगतान किया जाएगा। राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़