कोच्चि के मालवाहक जहाज ‘एमवी विशालाक्षी’ में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 जून 2026। केरल के कोच्चि में आज तड़के एक निजी शिपयार्ड में मरम्मत (रिपेयरिंग) के लिए खड़े एक बड़े मालवाहक बार्ज (जहाज) में भीषण आग लग गई। यह हादसा वायपिन स्थित Sea Blue Shipyard में हुआ। आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाने के लिए स्थानीय दमकल कर्मियों के साथ-साथ कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) की विशेष अग्निशमन टीम को भी मैदान में उतरना पड़ा। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अग्निशमन और बचाव सेवा के अधिकारियों के मुताबिक यह आग मालवाहक बार्ज ‘एमवी विशालाक्षी’ के डेक पर तड़के करीब तीन बजे लगी। अधिकारियों ने बताया कि वायपिन के ‘सी ब्लू शिपयार्ड’ में इस जहाज की मरम्मत का कार्य किया जा रहा था तभी शिपयार्ड के कर्मचारियों ने आग देखी और उसे बुझाने की कोशिश की। हालांकि उनकी कोशिश नाकाफी रही। इसके बाद अग्निशमन और बचाव सेवा को सूचित किया गया और मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां रवाना की गईं। अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन प्रयासों के बावजूद यह आग कई घंटों तक धधकती रही जिसके कारण अधिकारियों को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) की अग्निशमन टीम से मदद लेनी पड़ी।

यह टीम एक अन्य जहाज पर सवार होकर घटनास्थल पर पहुंची और आग पर नियंत्रण करने के अभियान में शामिल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई हालांकि डेक के कुछ हिस्सों से अब भी धुआं निकल रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह बुझ जाने के बाद विशेषज्ञ जहाज की जांच करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

चढ़ावा गड़बड़ी केस: राम मंदिर में बड़ा फैसला, कई सेवादारों की नौकरी पर संकट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 22 जून 2026। राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बीच अब सबकी निगाहें स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी जांच लगभग पूरी […]

You May Like

संपत्ति बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला....|....चलती बाइक पर अचानक गिरी सूखे पेड़ की टहनी: 40 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी-बच्चा गंभीर घायल....|....देश का मुख्य पर्यटन केंद्र बनेगा अपना चंपारण....|....भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान....|....छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू की दस्तक....|....उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा....|....भोपाल में थाने के अंदर वकील से मारपीट पर एक्शन....|....शिमला के माल रोड पर महिला से बेरहमी से मारपीट....|....हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले में नौ गिरफ्तार....|....राज्यसभा सीट पर चेहरा बदल भी सकती है भाजपा