मिली जुली सरकार बनाने काबुल की जगह अब दोहा होगी पूर्व राष्ट्रपति और तलिबान नेता की बातचीत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काबुल 17 अगस्त 2021. अफगानिस्तान में बढ़ते तनाव को देखते हुए काबुल में होने वाली बैठक को निरस्त कर दिया गया है. बैठक का आयोजन अब दोहा में लेने का निर्णय लिया गया है. बैठक में तालिबान का नेतृत्व करने वाले नेता और हामिद करज़ई, डा अब्दुल्ला और गुलबदीन हेकमतियार के बीच होगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोहा में चल रही बातचीत की वजह से तालिबानी नेता मुल्ला बरादर काबुल नहीं पहुंचे जिसके बाद हामिद करज़ई, डा अब्दुल्ला और हेकमतियार ने दोहा जाने का फैसला किया. ये तीनों नेता काबुल पहुंच कर तालिबानी नेताओं से बात करेंगे. इन नेताओं की कोशिश है कि अफगानिस्तान में सभी पक्षों को शामिल कर एक व्यापक अंतरिम सरकार बनाई जानी चाहिए ना कि केवल अकेली तालिबानी सरकार जिसे विश्व के ज़्यादातर देश संभवतः मान्यता ना दें. उम्मीद की जा रही है कि इस बाबत कोई ना कोई आखरी निर्णय इस हफ़्ते के अन्त तक हो जाना चाहिए.

मालूम हो कि 15 अगस्त की शाम को हीं तालिबान और अफगानिस्तान सरकार के बीच तालिबान के बड़े प्रतिनिधित्व के साथ अंतरिम सरकार बनाने पर सहमति बन गई थी मगर पाकिस्तान की शह पर आखरी वक़्त पर तालिबान पलट गया था, जिसके बाद पूर्व राष्ट्रपति अशरफ़ गनी देश छोड़ कर चले गए थे. इस बीच तालिबान के एक प्रवक्ता ने कतर में ऐसे संकेत जरूर दिए कि तालिबान दूसरे पक्षों को शामिल कर सरकार बनाने पर विचार कर सकता है मगर जिस तरह पाकिस्तान, चीन और कुछ हद तक रूस, तालिबान का समर्थन कर रहे हैं उससे फिलहाल ये कहना जल्दीबाजी होगी की तालिबान क्या रूख़ इख़्तियार करेगा.

Leave a Reply

Next Post

भारत और अमेरिकी एनएसए के बीच भारतीयों को काबुल से निकालने हुई चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अगस्त 2021. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं. अफगानिस्तान से भारतीयों को सुरक्षित निकालने अजीत डोभाल ने अमेरिकी एनएसए से बात कर भारतीय नागरिक और अधिकारियों को निकालने के मुद्दे पर चर्चा की. इससे पहले […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर