ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को मिल रहा है सुविधाजनक इलाज

indiareporterlive
शेयर करे

मुख्यमंत्री हाॅट बाजार क्लीनिक योजना से 3 हजार से अधिक मरीज लाभान्वित

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 03 दिसंबर 2020। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों की छोटी-मोटी बीमारियांे की त्वरित चिकित्सा एवं दवा उपलब्ध हो रही है। विगत महिनों में 3 हजार से अधिक मरीजांे को योजना से लाभान्वित किया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता वाले योजनाओं में शामिल मुख्यमंत्री हाॅट बाजार योजना अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में लगने वाले मुख्य हाॅट बाजारों में स्वास्थ्य षिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जहां चिकित्सक अपने स्टाॅफ के साथ उपस्थित रहते हैं और मरीजांे का इलाज करते हैं। जिले में 27 हाॅट बाजारांे का चिन्हांकन कर इन बाजारों में क्लीनिक का संचालन साप्ताहिक हाॅट बाजार के दिन किया जा रहा है। प्रत्येक हाॅट बाजार में चार सदस्यीय चिकित्सा दल के माध्यम से मरीजों का जांच एवं उपचार किया जाता है। दल में एक ग्रामीण चिकित्सा सहायक, दो स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा एक लैब टेक्नीषियन उपस्थित रहते हैं।

हाॅट बाजार में सामान्य बीमारी से बचाव एवं रोकथाम हेतु सभी प्रकार की दवाईयां विटामिन सी टेबलेट, जिंक टेबलेट, कफ सीरप, ओआरएस, बीपी, शुगर की दवाई, एचबी जांच की सुविधा, एमाॅक्सीसायक्लीन, सेट्रीजीन, मेट्रोनिडाजोल, नारफ्लाॅक्स टीजेड, ओटू, मल्टी विटामिन सीरप, गर्भ निरोधक गोलियां, वाकर स्टीक उपलब्ध होते हैं। जिन्हंे आवष्यकता अनुसार मरीजों को उपलब्ध कराया जाता है।

हाॅट बाजार क्लीनिक योजना जिले के मस्तूरी, कोटा, बिल्हा और तखतपुर विकासखंडों के 27 ग्रामों में संचालित है। विगत चार माह में इन ग्रामों में 126 क्लीनिक संचालित किये गये। जिसके द्वारा 1 लाख 26 हजार 590 की जनसंख्या को कवर किया गया। षिविरों में क्लीनिक के माध्यम से 3 हजार से अधिक मरीजों की जांच और चिकित्सा की गई तथा ढाई हजार से अधिक मरीजांे को दवाईयां वितरित की गई।  एक हजार 167 लोगों की मलेरिया की जांच की गयी, जिनमें पाॅजिटिव पाये गये 35 मरीजों का उपचार किया गया। इसी तरह 12 मरीजों का टीबी जांच एवं उपचार, 294 मरीजों की रक्त अल्पता जांच एवं उपचार, 5 मरीजों में कुष्ठ रोग जांच एवं उपचार, 17 मरीजों का बीपी जांच तथा 865 मरीजों में मधुमेह की जांच की गयी, जिनमें मधुमेह संभावित 8 मरीजों को उच्च संस्था रिफर किया गया। नेत्र विकार से संबंधित 38 मरीज और 25 गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ 1430 मरीजों का सामान्य जांच एवं उपचार किया गया।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ प्रवास के दौरान वहां बाबाधाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की..

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 04 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ प्रवास के दौरान वहां बाबाधाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल भी साथ थे।

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक