“नफ़रत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं, आप भी…” : दिल्ली पहुंची राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 दिसंबर 2022। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली में दाखिल हो चुकी है, इस यात्रा की अगुवाई खुद राहुल गांधी कर रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पड़ाव पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं , आप भी अपनी मोहब्बत की छोटी सी दुकान खोलिए. चुने हुए लोग नफ़रत फ़ैला रहे हैं. ग़रीब , किसान सब हाथ पकड़कर चल रहे हैं. हम 3000 किलोमीटर से ज़्यादा चल चुके हैं. आप पूछिए कि यहां इस यात्रा में किसी की धर्म या मज़हब पूछा गया।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ़ मोहब्बत और इज़्ज़त है, हमारी यात्रा बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ है. हमारी यात्रा नफ़रत के खिलाफ़ है. हम एक हिंदुस्तानी को दूसरे हिंदुस्तानी को गले लगवाते हैं. मेरे चेहरे को देखने से लग रहा है कि मैं 3000 किलोमीटर चल चुका हूं ? लेकिन मैं नहीं थका मुझे आपने अपनी शक्ति दी है. राहुल गांधी की अगुवआई वाली ये यात्रा देशभर में काफी सुर्खियां बटोर रही है।

राहुल गांधी ने गुरुवार भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा को रोकने के लिए ‘‘बहाने” ढूंढ रही है. यात्रा इस समय हरियाणा में है और शनिवार को यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश करेगी. शुक्रवार शाम एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अब, (केंद्रीय) स्वास्थ्य मंत्री मुझे पत्र लिख रहे हैं कि कोविड वापस आ गया है, यात्रा बंद करो. शेष भारत में भाजपा जितनी चाहे जनसभाएं कर सकती है, लेकिन जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ चल रही है, वहां कोरोना और कोविड है.”

Leave a Reply

Next Post

कृष्ण जन्मभूमि मामले में कोर्ट ने 2 जनवरी से शाही ईदगाह के सर्वे का दिया आदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मथुरा 24 दिसंबर 2022। मथुरा की एक स्थानीय अदालत ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं शाही ईदगाह विवाद को लेकर वाराणसी के ज्ञानवापी मामले की तरह ही यहां भी हिन्दू सेना के दावे पर ईदगाह का अमीन सर्वेक्षण करने का आदेश दिया है. अदालत ने इस मामले […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग