पत्रकार विमल यादव के बाद एक और गवाह की हत्या, रिटायर्ड टीचर को अपराधियों ने मारी गोली

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेगूसराय 20 अगस्त 2023। बेगूसराय में दिनदहाड़े सेवानिवृत शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारण बस इतना था कि वह भी पत्रकार विमल यादव की तरह एक मर्डर केस के गवाह थे। वह भी अपने बेटे के मर्डर केस में। वह अपने बेटे के हत्यारे को सजा दिलाना चाहते थे। इस कारण अपराधियों ने दिनदहाड़े उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद इलको में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

2 साल पहले छोटे बेटे की हत्या कर दी गई थी
घटना बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा हॉल्ट के पास समीप की है। मृतक की पहचान फतेहा निवासी जवाहर चौधरी के रूप में की गई है। 2 वर्ष पूर्व सेवानिवृत शिक्षक के छोटे पुत्र की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ग्रामीणों के अनुसार जमीनी विवाद में अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस के अनुसार, अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोप यह भी है कि पुत्र के हत्यारे ने वारदात को अंजाम दिया है। इस एंगल को गंभीरता से लिया गया है। जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे जवाहर चौधरी
परिजनों का कहना है कि जवाहर चौधरी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी आए और गोली मार दी। गोली लगने ही वह जमीन पर गिर गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुत्र की हत्या के मामले में उनकी गवाही होनी थी और। इस वजह से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े मर्डर से इलाके में दहशत का माहौल है। इस वारदात के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

दो दिन पहले पत्रकार विमल यादव की हत्या हुई थी
अररिया के रानीगंज में दिनदहाड़े दैनिक अखबार के पत्रकार विमल यादव (36) की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने घर के दरवाजे पर चढ़कर मेन गेट खुलवाया। जैसे ही पत्रकार गेट पर आए वैसे ही सीने में गोली दाग दी। परिजनों का कहना है कि सुपौल जेल में बंद रूपेश ने ही हत्या की साजिश रची थी। उसने जेल से ही हत्या की सुपारी दी थी। गवाही के बाद आरोपी को डर था कि उसे उम्रकैद की सजा न हो जाए इसलिए बचने के लिए उसने ऐसा किया।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना : मुख्यमंत्री ने 50 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 20 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को राशि के अंतरण कार्यक्रम के पहले ’’मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना’’ के तहत महासमुंद जिले के लिए 7 तथा […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग