नई सरकार के गठन से पहले जेपी नड्डा के आवास पर भाजपा की अहम बैठक, अमित शाह भी मौजूद

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 जून 2024। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा नीत एनडीए सरकार बनाने की प्रक्रिया में जुट चुकी है। मंगलवार को जारी नतीजों के बाद नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस शपथ समारोह से पहले आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक बुलाई गई। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। 

इन मुद्दों पर चर्चा 
इस बैठक में गठबंधन पार्टियों का मंत्रिमंडल में स्थान से लेकर पार्टियों के नेताओं के चयन जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर एनडीए की शुक्रवार को बैठक होने की संभावना है। अगले हफ्ते तक नई सरकार के शपथ लेने की उम्मीद है। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गठबंधन पार्टियों के साथ एक बैठक की। 

इन दो पार्टियों पर निर्भर है नई सरकार
भाजपा की सहयोगी पार्टी जनता दल (जेडीयू) के नेताओं ने भी पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ विचार विमर्श किया। हालांकि, अबतक क्षेत्रीय पार्टियों ने किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्रीय पार्टियां केंद्रीय सरकार में कई अहम मंत्री पद की मांग कर सकते हैं। एनडीए गठबंधन में 19 सांसदों के साथ तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के साथ सबसे बड़ी पार्टी और 12 सांसदों के साथ जनता दल दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के नेतृत्व वाली नई सरकार इन दो पार्टियों पर निर्भर हैं।  बता दें कि देश की 543 लोकसभा सीटों पर भाजपा नीत एनडीए ने 292 पर और इंडिया ने 234 सीटों पर जीत हासिल की। एनडीए की इस जीत के साथ नरेंद्र मोदी नौ जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। 

Leave a Reply

Next Post

जयशंकर ने पीएम मोदी को बधाई दी, कहा- आपका नेतृत्व भारत को विश्वगुरु बनाएगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 जून 2024। एनडीए के बहुमत पाने पर विदेश मंत्री एस जय शंकर ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि आपका नेतृत्व भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए फिर से आगे बढ़ाएगा। एस जय शंकर ने […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां