नक्सलियों ने फिर फेंके पर्चे, सड़क की ब्लॉक, कोरेंडम खदान को माइनिंग कंपनी को देने का किया विरोध

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर 15 मार्च 2023। जगदलपुर मंगलवार की रात नक्सलियों ने नेशनल हाइवे फारेस्ट नाका से रुद्राराम तक भारी मात्रा में पर्चे फेंककर कोरंडम खदान का विरोध किया है। मद्देड एरिया कमेटी माओवादियों के द्वारा रोड पर फेंके पर्चों में लिखा है कि कुकनूर, धनगोल में माइनिंग कंपनी को कोरंडम खदान देने की निंदा की है। माओवादियों ने पर्चों में लिखा है कि सरकार आदिवासी इलाकों के सभी प्रकार के खनिज संसाधनों को कौड़ियों के दाम बेचकर पूंजीपतियों की जेब भर रही है।

माओवादियों ने भाजपा मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि राजनीतिक संसाधन हमलों के साथ हमारी पार्टी के ऊपर एलआईसी पालिसी को अपनाते हुए दुष्टप्रचार कर रही है। आदिवासी जनता अपने जल जंगल जमीन व अस्तित्व और आत्मसम्मान के लिए जन संघर्ष कर रही है। नक्सलियों ने आम जनता, किसान, छात्र, युवाओं व सभी वर्गों से अपील की है कुचनुर, धनगोल गांव में कोरंडम खदान को माइनिंग कंपनी को सौंपने के खिलाफ संघर्ष करने और आगे आने को कहा है। नक्सलियों ने इसका विरोध जगह-जगह करने की बात पर्चों में लिखी है।

Leave a Reply

Next Post

जंग का मैदान बना इमरान खान का घर, समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प जारी, कई घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लाहौर 15 मार्च 2023। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी सरकार के लिए नाक का सवाल बन गई है। यही वजह है कि अब पाकिस्तानी पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए बल प्रयोग करने से भी गुरेज नहीं कर रही है। […]

You May Like

MP में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं होगी....|....तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार....|....जगदलपुर की बुक डिपो में लगी आग: धुआं उठा तो लोगों ने देखा....|....मरवाही में तीन हाथियों की दस्तक, मकानों और फसलों को नुकसान....|....जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा....|....सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले....|....देश की शान बनी छत्तीसगढ़ की कला, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में मिली खास जगह....|....भाजपा सरकार शिक्षकों जी सेवा अवधि घटाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही....|....बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला- कांग्रेस....|....निर्वाण बिरला ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग