जंग का मैदान बना इमरान खान का घर, समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प जारी, कई घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लाहौर 15 मार्च 2023। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी सरकार के लिए नाक का सवाल बन गई है। यही वजह है कि अब पाकिस्तानी पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए बल प्रयोग करने से भी गुरेज नहीं कर रही है। मंगलवार शाम में पाकिस्तान पुलिस ने इमरान खान को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो इमरान के समर्थकों और पुलिस में भिड़ंत हो गई। हालांकि पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार नहीं कर सकी। बुधवार सुबह छह बजे से फिर से इमरान समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई है। पुलिस, इमरान समर्थकों पर आंसू गैस के गोले छोड़े रही है। वहीं इमरान समर्थकों की तरफ से पुलिस पर पथराव किया जा रहा है। 

झड़प में हुए कई घायल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारी संख्या में पुलिस के जवानों ने इमरान खान के लाहौर स्थित घर को घेर लिया है। बता दें कि तोशाखाना मामले में इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है और काफी कोशिशों के बाद भी इस्लामाबाद पुलिस इमरान को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यही वजह है कि अब पाकिस्तान पुलिस बल प्रयोग कर रही है। पुलिस और इमरान समर्थकों में जारी झड़प में दोनों तरफ से कई लोगों के घायल होने की खबर है।  

इमरान खान ने जारी किया वीडियो मैसेज
इससे पहले मंगलवार शाम में इस्लामाबाद पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची थी। जिस पर इमरान खान ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आ गई है और वह मुझे जेल में डालना चाहते हैं। अगर मुझे कुछ हुआ तो  आपको यह साबित करना है कि यह देश इमरान खान के बिना भी संघर्ष करता रहेगा। बुधवार सुबह को भी इमरान खान ने एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी नवाज शरीफ के खिलाफ सारे मामले खत्म करने का लंदन प्लान है।

इमरान खान ने कहा कि यह लंदन प्लान का हिस्सा है, जिसमें एक समझौता हुआ है। इसके तहत इमरान खान को जेल भेजने, पीटीआई को खत्म करने और नवाज शरीफ के खिलाफ सारे मामले खत्म करने की तैयारी है। इमरान ने कहा कि जब वह कह चुके हैं कि वह 18 मार्च को कोर्ट में पेश हो जाएंगे तो फिर लोगों पर हमला करने का क्या मतलब है। 

Leave a Reply

Next Post

अडाणी मुद्दे पर ईडी ऑफिस तक विपक्षी सांसदों ने निकाली रैली, विजय चौक पर पुलिस ने रोका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 मार्च 2023। केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्ष संसद में लगातार अदाणी से जुड़े मु्द्दों को उठा रहा है। दिल्ली में अदाणी मुद्दे पर ज्ञापन सौंपने के लिए विपक्षी सांसदों ने संसद से ईडी कार्यालय तक मार्च शुरू कर दिया है। हालांकि […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं