गौठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए करें समन्वित प्रयास – कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर

indiareporterlive
शेयर करे

गोधन न्याय योजना के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 27 अक्टूबर 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने गोधन न्याय योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड के दस-दस गौठानों को स्वावलंबी बनाये जाने के निर्देश जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि 72 गौठानों मे वर्मी खाद का उत्पादन कर 15 नवम्बर तक यह कार्य कर लिया जाये।

प्रार्थना सभाभवन में आज गोधन न्याय योजना के तहत कलेक्टर की अध्यक्षता में एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं बैठक का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी एवं वर्मी उत्पादन के संबंध में विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर ने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि गौठानों की माॅनीटरिंग के लिए 15 दिवस में गोठान समिति, स्व सहायता समूह एवं जिला सहकारी बैंकों के शाखा प्रभारियों की अनिवार्यतः मीटिंग ले।

कलेक्टर ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को वर्मी विक्रय के संबंध में परमिट जारी करने का निर्देश दिया। ग्रामीण विस्तार अधिकारियों को वर्मी कम्पोस्ट के लाभ की जानकारी का प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक करने कहा ताकि यूरिया की खपत कम हो सके। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को वेस्ट डी-कम्पोजर को क्रय गोबर में प्रयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने वर्मी खाद खरीदी करने के इच्छुक किसानों की सूची तैयार करने कहा जिससे अधिक से अधिक वर्मी खाद के्रता का पंजीयन हो सके एवं वर्मी खाद उत्पादन और ब्रिकी को बढ़ावा मिले।

प्रशिक्षण में कृषि विभाग के संयुक्त संचालक द्वारा वर्मी उत्पादन एवं वर्मी गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने वर्मी खाद में पाये जाने वाले तत्वों  के विषय में एवं वर्मी उत्पादन की गुणवत्ता बनाये रखने की भी जानकारी दी। उप संचालक कृषि ने गोधन न्याय योजना के तहत वर्मी खाद क्रय के संबंध में चर्चा की। प्रशिक्षण में जिला पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर, कृषि विभाग के संयुक्त संचालक मनोज चैहान, उप संचालक कृषि शशांक शिंदे, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सुपरवाईजर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नरवा कार्यक्रम को मिली बड़ी उपलब्धि: केन्द्र सरकार ने बिलासपुर और सूरजपूर जिले को नेशनल वाटर अवार्ड के लिए किया चयनित

शेयर करे‘नदी-नालों के पुनरोद्धार में बिलासपुर और जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने देश में बनाया प्रथम स्थान’ नवंबर माह में मिलेगा पुरस्कार इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 28 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं