सिंधिया बोले- भारत 6G की दौड़ में अग्रणी, डिजिटल सुरक्षा को दे रहा है प्राथमिकता

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 मई 2025। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को भारत के तकनीक के सफल रोलआउट की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब सिर्फ 5G तकनीक के सफल रोलआउट और घरेलू टेलीकॉम निर्माण में ही नहीं, बल्कि 6G पेटेंट फाइल करने वाले शीर्ष छह देशों में भी शामिल हो चुका है। उन्होंने ये भी कहा कि अब सरकार डिजिटल अर्थव्यवस्था में ग्राहकों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दे रही है। बता दें कि यह बात केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को ‘संचार मित्र योजना’ की शुरुआत के मौके पर कही। इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों और टेलीकॉम सेक्टर के बीच सीधा जुड़ाव मजबूत करना है। मंत्री ने बताया कि भारत अब डिजाइन करो, हल निकालो और स्केल करो की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।

6G में लीडर बनने की तैयारी
केंद्रीय संचार मंत्री ने आगे कहा कि भारत ने 5G की रेस में दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाया और अब 6G में दुनिया का नेतृत्व करेगा। भारत 6G तकनीक से जुड़े पेटेंट फाइल करने में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2027 में होने वाले वर्ल्ड रेडियो कम्युनिकेशन कॉन्फ्रेंस तक भारत इस दिशा में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा।

साथ ही सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर सिंधिया ने कहा कि दो कंपनियों को पहले ही लाइसेंस मिल चुके हैं और एक तीसरी कंपनी भी प्रक्रिया के अंतिम चरण में है। अब यह कंपनियों पर निर्भर करता है कि वे अपनी सेवाएं कब शुरू करें। सरकार की भूमिका केवल लाइसेंस और स्पेक्ट्रम आवंटन की है।

‘कवच’ और ‘संचार साथी’ से ग्राहक सुरक्षा
संधिया ने आगेबताया कि ग्राहक सुरक्षा के लिए निजी कंपनियां कवच जैसे उपाय ला रही हैं जो ऑनलाइन धोखाधड़ी और स्पैम से बचाते हैं। वहीं डॉट का संचार साथी पोर्टल अब तक करीब 3.4 करोड़ फर्जी मोबाइल कनेक्शन बंद कर चुका है।

क्या है ‘संचार मित्र योजना’, समझिए
गौरतलब है कि नई शुरू की गई संचार मित्र योजना के तहत देशभर के छात्र-युवाओं को डिजिटल एम्बेसडर बनाया जाएगा, ताकि वे नागरिकों को टेलीकॉम क्षेत्र की नई तकनीकों और सरकारी पहलों की जानकारी दे सकें। इससे उन्हें रोजगार की तैयारी और शोध के अवसर भी मिलेंगे।

Leave a Reply

Next Post

राजनाथ सिंह ने की रक्षा उद्योग की सराहना, कहा-  नई तकनीक और आधुनिक हथियार बनाने पर दें जोर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 मई 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों की तैयारियों और उनके प्रदर्शन में अहम रोल निभाने वाले रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (डीपीएसयू) सहित पूरे रक्षा उद्योग की भूमिका की सराहना की। राजनाथ सिंह […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें