धारवाड़ में राजनाथ बोले- सरकार सभी भ्रष्ट नेताओं की जांच करेगी, चाहे कितने भी प्रमुख क्यों न हों

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 अप्रैल 2023। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान में पूरा जोर लगा रखा है। दोनों पार्टियों के बीच परस्पर विरोधी बयानबाजी का दौर भी चरम पर है। इसी बीच रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने बुधवार को कर्नाटक के धारवाड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भ्रष्टाचार पर हमला हो रहा है, बड़े नेता जेल जा रहे हैं… वे (विपक्ष) दावा करते हैं कि यह जांच जानबूझकर की गई है। यह सरकार सभी भ्रष्ट नेताओं की जांच करेगी, चाहे वे कितने भी प्रमुख क्यों न हों। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण देकर भारत के संविधान की अवमानन की। 1975 में मनमाने तरीके से संविधान में संशोधन कर आपातकाल लगाकर लाखों की संख्या में लोगों को जेल में डाल दिया। भाजपा कभी ऐसा पाप नहीं कर सकती चाहे सत्ता मिले या न मिले।रक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि भ्रष्टाचार इतना है कि अगर मैं 100 पैसा भेजता हूं तो लोगों को 14 पैसा मिलता है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में हम अगर किसानों के खाते में 10 हजार रुपये भेजते हैं तो उन्हें 10 हजार ही मिलते हैं।

Leave a Reply

Next Post

ऐश्वर्या राय के सवाल पर बोले मणिरत्नम, मैं स्वार्थी हूं और निर्दयी भी, मेरा कोई लकी चार्म नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 26 अप्रैल 2023। निर्माता, निर्देशक मणिरत्नम के साथ काम करने का हर कलाकार का एक सपना होता है, चाहे वह साउथ इंडस्ट्री से हो या फिर बॉलीवुड से। साउथ के अलावा उन्होंने हिंदी दर्शकों को ‘रोजा’, ‘बॉम्बे’, ‘दिल से’ जैसी कालजयी फिल्में दी हैं। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं