क्रुणाल पांड्या शिफ्ट हुए दूसरे होटल में, आज दूसरा टी20 मैच होना लगभग तय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जुलाई 2021। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज के बचे हुए दो टी20 इंटरनेशनल मैचों पर संकट के बादल मंडराने लगे थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन दोनों मैचों का आयोजन अब लगभग तय हो गया है। सीरीज का दूसरा टी20 मैच 27 जुलाई को खेला जाना था, लेकिन क्रुणाल पांड्या की कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसको एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। क्रुणाल के क्लोज कॉन्टैक्ट में आए आठ अन्य खिलाड़ियों को भी आइसोलेट कर दिया गया था, लेकिन इन आठों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। क्रिकबज की खबर के मुताबिक क्रुणाल पांड्या को दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया गया है और दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के आयोजन को भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है।

श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आज और कल का मैच खेला जा सकेगा। इसके अलावा इस अधिकारी ने इस बात की भी पुष्टि की कि क्रुणाल को दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी कोलंबो के ताज समुद्र होटल में ही रुके हुए हैं। क्रुणाल पांड्या के क्लोज कॉन्टैक्ट में आए बाकी आठ खिलाड़ी बचे हुए दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

नहीं रहे भारत के महान बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर, खेल जगत शोक में डूबा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 जुलाई 2021। भारत के पूर्व महान बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन हो गया है। उन्होंने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। नंदू भारत के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी थे जिन्होंने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता था। […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'