पबजी फैंस के लिए खुशखबरी, भारत में गेम की जल्द वापसी…सरकार ने बदले हैं कुछ नियम

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मई 2023। पबजी खेलने वालों के लिए खुशखबरी है। पॉपुलर बैटल रॉयल गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) एक बार फिर से भारत में वापसी कर रहा है। भारत सरकार ने जुलाई 2022 में इस पर बैन लगा दिया था। इसे बैन करने के सरकार के फैसले के बाद Google Play Store और Apple App Store से भी इस गेम को रिमूव कर दिया गया था। यह लोकप्रिय पबजी मोबाइल का कस्टमाइज्ड वर्जन था। अब लगभग 10 महीने बाद यह गेम फिर से वापसी करने जा रही है।

बता दें कि BGMI कोई और नहीं बल्कि PUBG Mobile India का रिब्रांडेड वर्जन है, जिसे क्राफ्टन ने कुछ बदलाव के साथ लॉन्च किया था। Krafton India के सीईओ Sean Hyunil Sohn ने इसकी वापसी की जानकारी दी है. उन्होंने बताया, ‘हम भारतीय अथॉरिटीज के बहुत आभारी हैं, जो उन्होंने हमें Battlegrounds Mobile India (BGMI) के ऑपरेशन को दोबारा शुरू करने को मंजूरी दी है. पिछले महीनों में सपोर्ट और धैर्य रखने के लिए हम भारतीय गेमिंग कम्युनिटी का भी आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने बताया कि ये ऐप जल्द ही उपलब्ध होगा. पिछले कुछ सालों में भारत सरकार ने 300 से ज्यादा ऐप्स को बैन किया है, जिसमें BGMI एक मात्र ऐसे ऐप है, जो वापसी कर रहा है. इस कदम से साउथ कोरियन गेमिंग कंपनी को बड़ी राहत मिलेगी। Krafton ने भारतीय स्टार्टअप ईकोसिस्टम में 10 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर है कि BGMI तीन महीने (90 दिन) की टेस्टिंग पीरियड के लिए उपलब्ध होगा। इस दौरान अधिकारी भारत के नियमों का उल्लंघन करने के लिए ऐप की बारीकी से जांच करेंगे। यदि अधिकारियों को टेस्टिंग पीरियड के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं दिखी, तो ऐप प्रतिबंधों के बिना उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Next Post

पर्दे पर साथ नजर आएंगे मनोज बाजपेयी-नवाजुद्दीन, ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मई 2023। मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स में शुमार हैं। फिल्मों से लेकर वेब शो तक दोनों अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। दोनों सितारों को एक साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए वाकई शानदार अनुभव […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार