दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा ने ली ठीक-ठाक बढ़त, कन्हैया कुमार मनोज तिवारी से काफी पीछे

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 जून 2024। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं. मतगणना शुरू हो गई है. दिल्ली की 7 संसदीय सीटों के नतीजे पर भी देश के लोगों की निगाहें टिकी हैं. बता दें कि इस बार दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था, जबकि बीजेपी अकेले चुनाव मैदान में थी. चांदनी चौक लोकसभा सीट पर प्रवीण खंडेलवाल (भाजपा) और जय प्रकाश अग्रवाल (कांग्रेस) के बीच मुकाबला है. उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर मनोज तिवारी (भाजपा) और कन्हैया कुमार (कांग्रेस) के बीच मुकाबला है. वहीं पूर्वी दिल्ली सीट पर हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) और कुलदीप कुमार (आम आदमी पार्टी) के बीच मुकाबला है. नई दिल्ली सीट पर बांसुरी स्वराज (भाजपा) और सोमनाथ भारती (आम आदमी पार्टी) के बीच मुकाबला है. उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर योगेन्द्र चंदौलिया (भाजपा) और उदित राज (कांग्रेस) के बीच मुकाबला है. पश्चिमी दिल्ली सीट पर कमलजीत सेहरावत (भाजपा) और महाबल मिश्रा (आम आदमी पार्टी) के बीच मुकाबला है।

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेन शिखर सम्मेलन में शामिल होगा भारत? भागीदारी के स्तर पर अब तक नहीं हुआ फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 जून 2024। रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग को रोकने के लिए स्विट्जरलैंड में शांति शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद संकट को खत्म करना और क्षेत्र में शांति लाना है। हालांकि, भारत की ओर इस सम्मेलन में भागीदारी […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग