’11 साल, 151 अंतरराष्ट्रीय यात्राएं, 72 देश’, खरगे ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर उठाए सवाल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 मई 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री की विदेश नीति को लेकर सवाल उठाए हैं। खरगे ने कहा कि 11 साल, 151 अंतरराष्ट्रीय यात्राएं, 72 देश, मगर भारत को क्या मिला? इसमें 10 बार अमेरिका की यात्रा शामिल है, लेकिन वैश्विक मंच पर भारत अलग-थलग दिख रहा है। एक्स पर पोस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 वर्षों से लगातार विदेश यात्राएं कर रहे हैं, लेकिन जब भारत को पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन की जरूरत थी, तो कोई भी देश हमारा साथ देने के लिए आगे नहीं आया। पिछले 11 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने 151 विदेश यात्राएं की हैं और 72 देशों का दौरा किया है। इनमें से उन्होंने 10 बार अमेरिका का दौरा किया है। फिर भी, मोदी सरकार की विदेश नीति के तहत हमारा देश अकेला खड़ा है। क्या प्रधानमंत्री का काम सिर्फ विदेश जाकर फोटो खिंचवाना है? 

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से पाकिस्तान को लोन दिए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आईएमएफ ने पाकिस्तान को 1.4 बिलियन डॉलर का लोन दिया है। लेकिन किसी ने भी भारत के रुख का समर्थन नहीं किया। जब हमारी बहादुर सेना आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन कर रही थी, तब अचानक युद्ध विराम की घोषणा कर दी गई।

संघर्ष विराम में मध्यस्थता के ट्रंप के दावे पर खरगे ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह कहकर हमारे देश का अपमान किया है कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम कराया और यह बात कम से कम 7 बार दोहराई। पूरा देश आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में एकजुट था, लेकिन मोदी जी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों के बारे में देश की जनता को स्पष्टता न देकर इस मुद्दे को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

चीन के करीब असम के जंगलों में भारतीय सशस्त्र बलों ने दिखाई ताकत, सीमा पर गरजेंगे सुखोई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव डिब्रूगढ़/उत्तरी लखीमपुर 21 मई 2025। भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार को असम के लखीमपुर जिले के दुलुंग रिजर्व वन में बहुआयामी युद्ध अभ्यास शुरू किया। अगस्त तक चलने वाले इस युद्ध अभ्यास में सेना ने बमबारी की और रॉकेट दागे। जल्द ही भारतीय वायुसेना के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल