कोरोना मरीजों की देखभाल करने के मामले में 75 फीसदी अंकों के साथ जिला पांचवे पायदान पर

indiareporterlive
शेयर करे

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 07 अगस्त से 21 सितंबर तक कराया गया सर्वे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 25 सितम्बर 2020। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सर्वे रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल करने एवं संतुष्टि के मामले में 75 फीसदी अंकों के साथ जिले को पांचवा स्थान मिला है। यह सर्वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा 07 अगस्त से 21 सितंबर के बीच कराया गया जिसमें मरीजों के फीडबैक के आधार पर सर्वे रिपोर्ट राज्य सरकार द्वारा जारी की गई है। पहले स्थान पर गरियाबंद 83 प्रतिशत, कोरिया दूसरे स्थान पर 80 प्रतिशत, रायपुर 77 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर एवं बलौदा बाजार भाटापारा जिला 76 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।

मरीजों के फीडबैक के आधार पर तैयार इस रिपोर्ट में कई मानकों के आधार पर सर्वे किया गया है जैसे कि डॉक्टर दिन में दो बार विजिट करते हैं कि नहीं, क्या मरीजों का बीपी, बुखार दिन में एक बार जांच किया जाता है अथवा नहीं, क्या समय पर भोजन दिया जा रहा है, भोजन की गुणवत्ता, साफ – सफाई के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है एवं और अधिक प्रयास करने कहा है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट में 75 प्रतिशत के साथ जिला दूसरे स्थान पर

शेयर करेकलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी बधाई इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 25 सितम्बर 2020 । जिले में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर पूरे राज्य में दूसरे नंबर पर है। राज्य शासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजों की रिकवरी दर में बेमेतरा जिला अव्वल […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग