एयर इंडिया दुर्घटना जांच में बड़ी सफलता, ब्लैक बॉक्स से मिला महत्वपूर्ण डेटा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 जून 2025। सरकार ने गुरुवार दोपहर जानकारी दी कि 12 जून को हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद बरामद ब्लैक बॉक्स से डेटा सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया गया है। इस ब्लैक बॉक्स में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) शामिल हैं, जो दुर्घटना के वक्त की महत्वपूर्ण जानकारियां रिकॉर्ड करते हैं। दुर्घटना के दौरान ब्लैक बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे डेटा रिकवरी पर सवाल थे। हालांकि, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (CPM) और मेमोरी मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से निकालने में सफलता हासिल की। इन मॉड्यूल से आवश्यक डेटा डाउनलोड कर लिया गया है।

जांच में नया मोड़ और आगे की प्रक्रिया

अब इस डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है, जो दुर्घटना के कारणों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जांच टीम ने कहा है कि यह डेटा विमान की उड़ान के आखिरी पलों की सटीक जानकारी देगा। इसके आधार पर ही दुर्घटना के पीछे की असली वजहें सामने आएंगी।

Leave a Reply

Next Post

मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में एचसी का बड़ा फैसला – ‘खुला’ करने के लिए अब जरुरी नहीं पति की मंजूरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 26 जून 2025। तेलंगाना हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के तलाक (खुला) के अधिकार पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी मुस्लिम महिला को अपने पति से ‘खुला’ लेने के लिए उसकी मंजूरी या सहमति की आवश्यकता नहीं है। कोर्ट […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग