स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आंकड़ों को लेकर केंद्र पर बरसे खरगे, बोले- अपनी नाकामियां छिपा रही है सरकार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 जून 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-6) के आंकड़ों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के मुद्दों पर विफल रही है और अपनी नाकामियों को उजागर करने वाले महत्वपूर्ण आंकड़ों को छिपा रही है।

खरगे ने क्या-क्या दावे किए?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए खरगे ने कहा कि NFHS-6 के आंकड़ों ने भाजपा सरकार की पूर्ण अक्षमता को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि देश में हर पांच में से एक बच्चा गंभीर कुपोषण का शिकार है, जबकि एक-तिहाई बच्चे कम वजन के हैं। इसके अलावा 6 से 23 महीने की उम्र के 84 प्रतिशत से अधिक बच्चों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा है। खरगे ने NFHS-5 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग की 57 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं और हर पांच में से एक महिला कुपोषित है।

भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए पांच सूत्रीय फार्मूला अपनाती है, जिसमें चुनिंदा आंकड़ों को दबाना, कमजोर वर्गों की अनदेखी करना, सबका साथ और अमृत काल का प्रचार करना, जनमत को प्रभावित करना व प्रधानमंत्री की छवि बचाने पर जोर देना शामिल है।

मंत्रालय ने क्या जानकारी दी?

वहीं, पिछले महीने स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने NFHS-6 की रिपोर्ट जारी करते हुए दावा किया था कि भारत ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक विकास के कई संकेतकों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। मंत्रालय के अनुसार, देश में 95.6 प्रतिशत बच्चों को अधिकांश टीके सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से मिले हैं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का सकारात्मक असर देखने को मिला है।

वर्ष 2023-24 में आयोजित NFHS-6 सर्वेक्षण में देश के 715 जिलों के करीब 6.79 लाख परिवारों को शामिल किया गया था। सरकार का कहना है कि यह रिपोर्ट स्वास्थ्य, पोषण और परिवार कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की प्रभावशीलता को दर्शाती है, जबकि विपक्ष इन आंकड़ों के आधार पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

रक्षा क्षमता में होगा इजाफा: रूस से भारत पहुंची एस-400 मिसाइल की चौथी खेप, चीन-PAK सीमा पर बढ़ेगी सुरक्षा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 जून 2026। रूस से लंबी दूरी की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की चौथी स्क्वॉड्रन भारत को मिल गई है। इस घातक मिसाइल डिफेंस सिस्टम को जल्द ही किसी संवेदनशील क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। इससे भारत की हवाई हमलों को नाकाम करने […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार