राज्य चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही एक्टिव हुई कांग्रेस! इस नेता को टिकट मिलना लगभग तय

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 22 मई 2026। राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। आज ही भारत निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की है। इसी के साथ मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस के पाले में जाना लगभग तय माना जा रहा है। चुनाव का ऐलान होते ही इस सीट के लिए कई संभावित उम्मीदवार हैं, जो संभवतः कांग्रेस के खाते में जाएगी। इन उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से लेकर मीनाक्षी नटराजन और निमाड़ क्षेत्र के एक प्रमुख OBC नेता अरुण यादव तक शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती और ऐसे चेहरे पर पार्टी दांव लगा सकती है, जिससे क्रास वोटिंग से बचा जा सके। इस वक्त सबसे मजबूत दावेदार कमलनाथ माने जा रहे हैं। कांग्रेस उन्हें राज्यसभा भेज सकती है।

बता दें कि आज 22 मई को भारत निर्वाचन आयोग ने एमपी की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। 18 जून को वोटिंग होंगी। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, चुनाव की अधिसूचना 2 जून को जारी होगी। जबकि उम्मीदवार 9 जून तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। वहीं, राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होगा। 

मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के दिग्विजय सिंह ,जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी की राज्यसभा सीट खाली हो रही है। इनका कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो जाएगा। इन सीटों पर नए सदस्यों के चुनाव के लिए जून में मतदान कराया जाएगा। बता दें कि देश भर में 24 सीटों पर चुनाव होगा।

Leave a Reply

Next Post

इबोला के बढ़ते खतरे के बीच टला भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन, दिल्ली में होना था कार्यक्रम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मई 2026। देश की राजधानी दिल्ली में 28 से 31 मई के बीच आयोजित होने वाला चौथा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (IAFS-IV) फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। इबोला वायरस के बढ़ते संक्रमण और स्वास्थ्य संबंधी खतरों को देखते हुए भारत और […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग