महाराष्ट्र में बड़ते कोरोना पर अधिकारियों संग उद्धव ठाकरे की हाई लेवल मीटिंग आज, ले सकते हैं बड़ा फैसला

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 02 अप्रैल 2021। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा दिया है। हर दिन महाराष्ट्र में कोरोना एक नया रिकॉर्ड बना रहा है, जिसकी वजह से एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। महाराष्ट्र में जिस तरह के भयावह हालात हैं, ऐसे में लोगों के मन में डर है कि कहीं एक बार फिर से राज्य को लॉकडाउन के हवाले न कर दिया जाए। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज कोरोना के हालातों का जायजा लेंगे और अधिकारियों संग उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। 

राज्य में कोरोना के हालात को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अधिकारियों के साथ आज एक हाई लेवल बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में उद्धव ठाकरे कोरोना को कंट्रोल में करने के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। फिलहाल, राज्य में अलग-अलग जगहों पर नाइट कर्फ्यू है और कहीं वीकेंड लॉकडाउन है। मगर जिस रफ्तार से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, ऐसे में उद्धव ठाकरे की इस बैठक पर सबकी निगाहें होंगी। 

महाराष्ट्र की हालत सबसे खराब

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 43000 से अधिक नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के 43,183 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,856,163 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 54,898 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 249 लोगों की जान गई है। गुरुवार को 32,641 लोगों ने कोरोना वायरस को मात देते हुए ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में 183,198 लोगों का टेस्ट हुआ है।

महाराष्ट्र में मार्च के दौरान 6.5 लाख कोरोना मामले मिले

महाराष्ट्र में इस साल मार्च में कोरोना के 6,51,513 नए मामले आए जो पिछले पांच महीने में आए कुल मामलों का 88.23 प्रतिशत हैं। पिछले साल एक अक्तूबर और 28 फरवरी 2021 के बीच कोरोना वायरस के 7,38,377 मामले सामने आए। आंकड़ों से पता चलता है कि पूर्व के महीनों की तुलना में मार्च 2021 में संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। 

मुंबई में भी कोरोना का विकराल रूप

वहीं, मुंबई में गुरुवार को 8,646 नए कोरोना मामले सामने आए हैं, जो महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में दर्ज किए मामलों की सबसे अधिक संख्या हैं। 28 मार्च को शहर में 6,923 मामले दर्ज किए गए, जो अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड था। मुंबई में संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही मार्च के अंत में स्वस्थ होने की दर घटकर 85 फीसदी रह गई थी, जबकि फरवरी के अंत में यह 93 प्रतिशत था। आंकड़ों के अनुसार संक्रमण में वृद्धि दर फरवरी के अंत में दर्ज 0.28 प्रतिशत से बढ़कर मार्च अंत तक 1.37 प्रतिशत हो गया। वहीं मामले दोगुने होने की अवधि भी 245 से घटकर 49 दिन हो गई।

मुंबई में 475 फीसदी का उछाल

मुंबई में इस साल मार्च में कोविड-19 के 88,710 मामले सामने आए हैं, जो कि फरवरी में सामने आए कुल मामलों से 475 फीसदी ज्यादा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। इस साल शहर में फरवरी के महीने में 18,359 मामले सामने आए थे, वहीं जनवरी में यह आंकड़ा 16,328 था। इसका मतलब हुआ कि मार्च में मुंबई में पिछले महीने की तुलना में 70,351 ज्यादा मामले सामने आए। वहीं, जनवरी की तुलना में 72,382 ज्यादा मामले सामने आए।

Leave a Reply

Next Post

अब दिल्ली में 30 जून तक वाहन संबंधी दस्तावेज वैध, पांचवीं बार बढ़ी अवधि

शेयर करेकोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लिया फैसला इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 2 अप्रैल2021 । कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और इसके दुष्परिणामों को देखते हुए दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने वाहनों से संबंधित तमाम दस्तावेज की वैधता तीन महीने के लिए […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण