अब गोपालगंज में शराब से 3 की मौत, शराबबंदी वाले बिहार में ये क्या हो रहा है? पुलिस हिरासत में दो लोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गोपालगंज 03 नवंबर 2021। गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर गांव में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतकों में महम्मदपुर के संतोष कुमार, छोटेलाल प्रसाद व सारण जिले के पन्नापुर थाने के रसौली गांव के छोटेलाल सोनी शामिल हैं। पुलिस की टीम शव को लेकर गोपालगंज सदर अस्पताल के लिए रवाना हो गई है। उधर बीमार लोगों का इलाज पूर्वी चंपारण जिले में किया जा रहा है। 

घटना की सूचना मिलने के बाद महम्मदपुर थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार समेत अन्य पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने कहा शराब पीने से मौत होने की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है। उधर एसपी आनंद कुमार ने बताया कि शराब पीने से संदिग्ध मौत हुई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

दवाई भी, पढ़ाई भी... देश के 22 राज्यों में फिर से खुले स्कूल, 92 प्रतिशत शिक्षकों को लगा टीका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 नवंबर 2021। देश मे 92 फीसदी से ज्यादा शिक्षण कर्मियों को टीका लग चुका है। केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले संस्थानों में 96 प्रतिशत से अधिक शैक्षणिक कर्मियों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय