ट्रेलर की टक्कर से हेडमास्टर की मौत: बेटे की हालत गंभीर; गुस्साए लोगों ने नागपुर-रायपुर हाईवे जाम किया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

राजनांदगांव 30 नवंबर 2021 । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक हेडमास्टर की मौत हो गई। वह बाइक से अपने बेटे के साथ स्कूल जा रहे थे, तभी पीछे से आए ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से गुस्साए लोगों ने करीब 3 घंटे तक नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे जाम करके रोष जताया। एसडीएम और प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी, तब जाकर लोगों ने 3 घंटे बाद चक्काजाम खत्म किया है। कोतवाली पुलिस से भी मामले की शिकायत की गई है।

पार्रीकला निवासी भाऊदास रामटेके (56) अपने बेटे संजय रामटेके (22) के साथ स्कूल जाने के लिए बस स्टैंड जा रहे थे। सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर उनकी बाइक हाईवे में स्थित पार्रीकला चौक के पास पहुंची थी, तभी ये हादसा हो गया। संजय हाईवे में बने मिडिल कट से दूसरी तरफ जा रहा था। हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से भाग निकला। पुलिस का कहना है कि वह ड्राइवर का पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि भाऊदास मानपुर ब्लॉक के बोरिया ठेकेदारी के सरकारी स्कूल में हेडमास्टर के रूप में पदस्थ थे। गांव से स्कूल की दूरी करीब 75 किलोमीटर है। इस वजह से उनका बेटा संजय उन्हें छोड़ने बस स्टैंड जा रहा था।

3 घंटे तक बंद रहा हाईवे
हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। भाऊदास के गांव के लोगों को भी इस घटना की खबर लग गई तो वह भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों ने सुबह 7 बजे से 10 बजे तक नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि मिडिल कट स्थाई रूप से नहीं बना होने के कारण ये हादसा हुआ है।

बेटा को किया भिलाई अस्पताल रेफर
लोगों ने बताया कि प्रशासन ने मिडिल कट नहीं बनवाया है। इसी वजह से लोगों ने ही अस्थायी रूप से मिडिल कट बना लिया है। इसी मिडिल कट के कारण कई बार यहां हादसा हो गया है। हमने कई बार मांग भी कर चुके हैं। फिर भी प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा। अब एक फिर से ये हादसा हो गया। ग्रामीणों के चक्काजाम की वजह से सड़क के दोनों तरफ करीब 8 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। बेटे संजय को तुरंत ही राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मगर उसकी हालत को देखते हुए अब भिलाई रेफर कर दिया गया है। लोगों ने प्रशासन ने स्थाई मिडिल कट बनाने की मांग की है।

Leave a Reply

Next Post

खेत में काम करते समय हुआ विवाद, बदमाशों ने लात-घूसों से पीटा, पुलिस जांच में जुटी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव फतेहपुर 30 नवंबर 2021 । फतेहपुर में एक युवक को कुछ लड़कों ने तालिबानियों की तरह घसीट-घसीट कर लात घुसे से जमकर पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मारपीट […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक