मोदी कैबिनेट में एमपी के 5 सांसद शामिल, शिवराज-सिंधिया को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली/भोपाल : नरेंद्र मोदी ने हैट्रिक लगाते हुए एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ उनके 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। मोदी कैबिनेट में इस बार मध्य प्रदेश से पांच सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र खटीक, सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया।

पहली बार केंद्र में मंत्री बने शिवराज

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दो अहम विभाग दिए गए हैं। उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। चार बार सीएम बनने के बाद अब पहली बार उन्हें मोदी कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी मिली है।

सिंधिया दूसरी बार बने केंद्र में मंत्री

बीजेपी के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मोदी कैबिनेट में दूसरी बार बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस बार उन्हें दूरसंचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पिछली सरकार में उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।

वीरेंद्र कुमार खटीक

मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा से आठ बार से सांसदी जीतने वाले वीरेंद्र कुमार खटीक को भी मोदी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। खटीक को कैबिनेट में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय सौंपा गया है। वे पहली बार 2017 में मोदी कैबिनेट में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री बने थे। इसके अलावा साल 2021 में उन्हें केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का प्रभार दिया गया है।

दुर्गादास उईके

बैतूल से सांसद दुर्गादास उईके को भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्हें जनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सावित्री ठाकुर

मध्य प्रदेश के धार से लोकसभा जीतकर आईं आदिवासी नेता सावित्री ठाकुर को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

Leave a Reply

Next Post

'संसद सत्र तक एनडीए में होंगे 300 सांसद', अजित पवार बोले- विपक्ष ने भ्रम फैलाकर जीता लोकसभा चुनाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुुंबई 11 जून 2024। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष अजित पवार ने सोमवार को दावा किया कि संसद सत्र तक भाजपा-नीत गठबंधन में सांसदों का आंकड़ा 300 तक पहुंच जाएगा। उन्होंने पार्टी के 25वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद में स्थान न मिलने के बावजूद […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर