कोरोना के बाद पटरी पर लौट रही भारतीय रेलवे, छह माह में तत्काल से कमाए 577 करोड़ रुपये

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जुलाई 2022 । कोरोना काल के बाद भारतीय रेलवे फिर से पटरी पर आती हुई नजर आ रही है। रेलवे ने तत्काल प्रीमियम से पिछले छह माह में 577 करोड़ रुपये की कमाई की है। कोरोना से पहले इस मद से रेलवे को तीन गुना कमाई हुई थी। पिछले छह माह के आंकड़ों को देखकर यह लगभग तय है कि तत्काल प्रीमियम से इस वर्ष कमाई रेलवे को कुल कमाई 1000 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है।

संसद में रेलवे मंत्रालय द्वारा दिए गए जवाब के अनुसार, रेलवे की प्रीमियम तत्काल से कोरोना से पहले यानी वर्ष 2019-20 में 1660 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। वहीं कोरोना की पहली लहर के दौरान 355 करोड़ रुपये और 2021-22 में 726 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इस वर्ष जून तक 577 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है।

दरअसल, रेलवे द्वारा कुछ कुछ चुनिंदा ट्रेनों की पहचान की गई है, जिनकी मांग अधिक है। इन ट्रेनों में तत्काल कोटे के तहत मौजूदा सीटों को 50 फीसदी प्रीमियम तत्काल कोटा के रूप में निर्धारित किया गया है और इसे परिवर्तनशील मूल्य पर बुक किया जा रहा है। यानी जैसे-जैसे सीटें कम होती जाएंगी, किराया बढ़ता जाएगा। यह एक स्लैब आधारित किराया योजना है, जहां 10 फीसदी सीटों के प्रत्येक स्लैब के बाद किराया 20 फीसदी बढ़ जाता है और यह अधिकतम तत्काल किराया का तीन गुना हो सकता है। यह व्यवस्था रेलवे ने अक्तूबर 2014 से लागू की है।

तत्काल कोटे की तरह प्रीमियम तत्काल कोटा अग्रिम आरक्षण अवधि से केवल एक या दो दिन पूर्व बुक किया जाता है। इसलिए प्रीमियम तत्काल कोटे के तहत बुक किए गए कन्फर्म टिकट के लिए किराये का कोई रिफंड नहीं दिया जाता है। बहरहाल गाड़ियों के रद्द होने, आंशिक रूप से कन्फर्म सीट वाले आरक्षण आदि के मामले में नियमानुसार रिफंड प्रदान किया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना को दी मात, अब ओवल ऑफिस लौटने की तैयारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वासिंगटन 28 जुलाई 2022। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को की गई जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त पाए गए हैं। इससे पहले मंगलवार रात की गई जांच में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। बाइडेन के डॉक्टर के हवाले से जारी […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार