मादक पदार्थो के अनाधिकृत व्यवसाय पर कड़ाई बरतने के निर्देश : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति की पहली बैठक सम्पन्न

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 20 अक्टूबर 2020। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की पहली बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में मादक पदार्थो के अनाधिकृत व्यवसाय पर कड़े और प्रभावी नियंत्रण के संबंध में चर्चा हुई। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने निर्देशित किया है कि जिला स्तर पर भी मादक पदार्थो के अवैध व्यापार पर नियंत्रण रखने के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया जाए। साथ ही मादक पदार्थो की अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ में तस्करी वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने औषधि के रूप में उपयोग में लाए जाने वाले दवाईयों का नशे के लिए इस्तेमाल न हो इस पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए है। आर.पी. मण्डल ने सड़क मार्ग के साथ ही रेल मार्ग से नशीले पदार्थो के आवक को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए है।

बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए आई.जी. रायपुर रेंज डॉ. आनंद छाबड़ा ने रायपुर रेंज के अंतर्गत नशीले पदार्थो की तस्करी, अवैध बिक्री पर नियंत्रण लगाने के लिए की जा रही गतिविधियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सचिव गृह विभाग अरूण देव गौतम और सचिव आबकारी विभाग निरंजन दास उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 20 अक्टूबर 2020। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य तथा वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अपने निवास कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कोविड-19 के प्रबंधन, मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान, जिला अस्पतालों में डायलिसिस एवं कीमोथेरेपी की सुविधा, […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग