दिल्ली ब्लास्ट में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए गंगा आरती, श्रद्धालुओं ने 2 मिनट का रखा मौन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाराणसी 12 नवंबर 2025। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर दैनिक आरती में दीपदान कर दो मिनट का मौन रखकर दिल्ली में सोमवार को हुए विस्फोट में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं, जो पूरे देश के लिए बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण घटना है। 

इसी क्रम में मंगलवार को गंगा सेवा निधि द्वारा दशाश्वमेध घाट पर होने वाली दैनिक आरती में शामिल होने आए श्रद्धालुओं ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान कर दो मिनट का मौन धारण किया। 

मिश्रा ने कहा, ”हम सब बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना करते है कि वे मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए मोक्ष प्रदान करें।” दिल्ली में लालकिले के पास सोमवार को कार में विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

एनआईए ने जांच के लिए गठित किया विशेष दल, एसपी और इससे ऊपर रैंक के अधिकारी करेंगे नेतृत्व

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 नवंबर 2025। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली कार धमाके के मामले की जांच के लिए एक आंतरिक विशेष दल का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) स्तर से ऊपर की रैंक के अधिकारी करेंगे। गौरतलब है कि […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल