निजी स्कूलों की मनमानी से प्रताड़ित, बच्चों के पालक..सोमवार को कलेक्ट्रेट एवं जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष करेंगे प्रदर्शन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 11 सितम्बर 2020। निजी स्कूलों के द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए बच्चों को ऑनलाइन क्लास से रिमूव करने की कार्रवाई के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा चरम पर है। आज उन्होंने एक बैठक आयोजित कर यह निर्णय लिया है कि निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ 14 सितम्बर सोमवार को दोपहर 12 बजे सभी अभिभावक नेहरू चौक पर एकत्र होंगे। एवं यहां से जिला कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए न्यायोचित दबाव बनाया जाएगा।

निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों ने आज आयोजित बैठक में इन स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शासन प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की सख्त और निर्णायक कार्यवाही नहीं होने को लेकर काफी दुख और आक्रोश प्रकट किया। बैठक में मौजूद पालकों का कहना था कि बिना अनुमोदित किए हुए, बढी हुई ट्यूशन फीस, दबाव पूर्वक अभिभावकों से वसूल करने के लिए निजी स्कूलों के द्वारा एन केन प्रकारेण दुष्चक्र रचा जा रहा है। अभिभावकों ने यह तय किया है निजी स्कूलों की मनमानी तथा उन्हें अधिकारियों की ओर से दिए जा रहे अभयदान के खिलाफ सोमवार को 14 सितम्बर को दोपहर 12 बजे नेहरू चौक पर सभी अभिभावक बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट जाकर कलेक्टर कार्यालय तथा जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव कर, निजी स्कूलों की लूटखोरी के खिलाफ शासन प्रशासन को जगाने की सार्थक पहल की करेंगे। वहीं बेजा फीस के नाम पर अभिभावकों को आर्थिक मानसिक प्रताड़ना देने वाले निजी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एक्शन लेने के लिए शासन को ज्ञापन दिया जाएगा और इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

होम आइसोलेशन में मरीजों की निगरानी कर रहे डॉक्टरों और निजी अस्पतालों को मरीज से संबंधित जानकारी सीएमएचओ को उपलब्ध कराने के निर्देश

शेयर करेस्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमएचओ, निजी डॉक्टरों और अस्पतालों को जारी किया परिपत्र इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 11 सितम्बर 2020। स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की निगरानी कर रहे निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स और डॉक्टरों को मरीज से संबंधित जानकारी और उनके होम आइसोलेशन की […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग