होम आइसोलेशन में मरीजों की निगरानी कर रहे डॉक्टरों और निजी अस्पतालों को मरीज से संबंधित जानकारी सीएमएचओ को उपलब्ध कराने के निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमएचओ, निजी डॉक्टरों और अस्पतालों को जारी किया परिपत्र

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 11 सितम्बर 2020। स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की निगरानी कर रहे निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स और डॉक्टरों को मरीज से संबंधित जानकारी और उनके होम आइसोलेशन की समाप्ति की सूचना जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स के संचालकों तथा डॉक्टरों को परिपत्र जारी किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा कोविड-19 के मरीजों को निर्धारित मापदंडो के अनुरूप होम आइसोलेशन की अनुमति प्रदान की गई है। कोरोना संक्रमितो द्वारा शासकीय सुविधाओं के अतिरिक्त निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम्स एवं निजी डॉक्टरों से समन्वय कर निर्धारित दिशा-निर्देशो के अनुरूप होम आइसोलेशन में उपचार प्राप्त किया जा रहा है। इस सबंध में यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कुछ निजी अस्पतालों एवं डॉक्टरों द्वारा मरीजों के दैनिक रिकार्ड जैसे तापमान, ऑक्सीजन लेवल, मरीज के लक्षणों तथा होम आइसोलेशन की अवधि की समाप्ति की जानकारी संकलित कर साझा नहीं की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में मरीजों की निगरानी कर रहे निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम्स और डॉक्टरों को निर्देशित किया है कि उनके माध्यम से यह सुविधा प्राप्त कर रहे सभी व्यक्तियों की सूची तथा होम आइसोलेशन अवधि की समाप्ति की सूचना अनिवार्य रूप से संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और आई.डी.एस.पी. शाखा से साझा करें। साथ ही होम आइसोलेशन में उपचाररत् व्यक्ति के प्रतिदिन की जानकारी भी निर्धारित प्रपत्र के अनुसार संकलित कर साझा करें। परिपत्र में शासन द्वारा होम आइसोलेशन के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुरुप पात्र कोविड-19 संक्रमितों को ही इसकी सुविधा प्रदान करने कहा गया है।

Leave a Reply

Next Post

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने किया तोंगपाल पशु चिकित्सालय का उद्धघाटन

शेयर करेहितग्राहियों को बटेर एवं चेक देकर किया लाभान्वित इंडिया रिपोर्टर लाइव सुकमा, 11 सितंबर 2020। छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आज तोंगपाल  के नवीन पशु चिकित्सालय भवन तोंगपाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बेनमती ठाकुर एवं तोंगपाल […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक