रोडवेज बस की ऑटो रिक्शा से भीषण टक्कर, मां-पत्नी समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 05 मई 2023। तमिलनाडु में चेन्नई से करीब 55 किलोमीटर दूर मामल्लापुरम के निकट चेंगलपीट्टू जिले के मनमई गांव में ईस्ट कोस्ट रोड (ईसीआर) पर आज एक ऑटो की तमिलनाडु राज्य एक्सप्रेस परिवहन निगम (एसईटीसी) की बस से टक्कर हो जाने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं, दो बच्चे और ऑटो चालक शामिल हैं। 

मृतकों की पहचान कामाची (80), उनके पुत्र गोविंदन (60), उनकी पत्नी अमुलु (50), उनकी पुत्री सुगन्या (28) और उनकी दो पुत्रियों हरिप्रिया (8) और कनिष्का (6) के रूप में हुई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे के समय पीड़ित पुड्डुचेरी से लौट रहे थे, जबकि एसईटीसी बस चेन्नई से पुड्डुचेरी जा रही थी। बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहा ऑटो अचानक दाहिनी ओर मुड़ गया और एसईटीसी बस से टकरा गया। सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और अग्निशमन सेवा और बचाव विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉटर्म के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। इस बीच, मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों को दो-दो लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की।

Leave a Reply

Next Post

राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने पुंछ अटैक में शामिल टेररिस्ट को घेरा ; ऑपरेशन जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 05 मई 2023। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। सुबह तक दो जवानों की शहादत की खबर थी। घायल हुए तीन और जवानों की मौत हो […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल