आखिरी सुपर सिक्स मैच में भारत का सामना आज नेपाल से, टूर्नामेंट में अब तक अजेय टीम इंडिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 फरवरी 2024। शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम शुक्रवार को यहां आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्वकप के ग्रुप वन के आखिरी सुपर सिक्स मैच में उतरेगी तो नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरने का लक्ष्य होगा। सुपर सिक्स से शीर्ष-दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। उदय सहारन की कप्तानी वाली भारतीय टीम अभी तक टूर्नामेंट में हारी नहीं है और नेपाल जैसी कमजोर टीम से किसी उलटफेर की उम्मीद भी नहीं है। भारत ने ग्रुप वन में सारे मैच जीते हैं, जबकि नेपाल ने एक भी मैच नहीं जीता। मुंबई के बल्लेबाज सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान ने 81 से ऊपर की औसत से दो शतक समेत 325 रन बनाए हैं। मुशीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 30 जनवरी को 126 गेंद में 131 रन बनाए जिसकी मदद से भारत ने 214 रन से जीत दर्ज की। बाएं हाथ के स्पिनर सौम्य पांडे ने अभी तक 12 विकेट ले लिए हैं। इन दोनों के अलावा कप्तान सहारन, विकेटकीपर बल्लेबाज अरावल्ली अवनी, आक्रामक हरफनमौला अर्शिन कुलकर्णी ने भी समय समय पर उम्दा प्रदर्शन किया है। सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह लगातार अच्छा नहीं खेल सके हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक से उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नमन तिवारी ने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, नेपाल ने प्रारंभिक चरण में अफगानिस्तान को हराया था जिसमें कप्तान देव खानाल ने 58 रन बनाए जबकि मध्यम तेज गेंदबाज आकाश चंद ने पांच विकेट लिए थे।

भारतीय टीम का अब तक का सफर
भारतीय टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं और चारों में जीत दर्ज की है। एशियाई चैंपियन बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने 84 रन से जीत हासिल की थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को 201 रन से हराया था। तीसरे मैच में यूएसए के खिलाफ टीम इंडिया ने 201 रन से जीत हासिल की थी। ये तीनों ग्रुप राउंड के मुकाबले थे। इसके बाद सुपर सिक्स के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम न्यूजीलैंड को 214 रन से हराया था।

दोनों टीमें
भारत: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी, सौमी पांडे, अंश गोसाई, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, रुद्र पटेल, प्रेम देवकर, मोहम्मद अमान, इनेश महाजन।

नेपाल: अर्जुन कुमल, बिपिन रावल (विकेटकीपर), आकाश त्रिपाठी, देव खनाल (कप्तान), बिशाल बिक्रम केसी, गुलशन झा, दीपक बोहरा, दीपेश कंडेल, सुभाष भंडारी, आकाश चंद, दुर्गेश गुप्ता, तिलक भंडारी, हेमंत धामी, उत्तम थापा मगर, दीपक बोहरा, दीपक डुमरे।

Leave a Reply

Next Post

भारत-मालदीव के बीच दूसरे कोर ग्रुप की बैठक आज, भारतीय सैनिकों की वापसी पर होगी बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 फरवरी 2024। मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी को लेकर भारत और मालदीव के बीच दूसरे कोर ग्रुप की बैठक आज दिल्ली में होगी। कोर ग्रुप की पहली बैठक मालदीव की राजधानी माले में 14 जनवरी को हुई थी। माले में हुई बैठक […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं