जनता को मिल रहीं सहूलियतों को किया जा रहा खत्म, कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर बोले खरगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली/मुंबई 29 दिसंबर 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार जनता को मिल रहीं सहूलियतें धीरे-धीरे खत्म कर रही है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार देश पर 5 लाख करोड़ कर्ज छोड़कर गई थी जो आज बढ़कर 200 लाख करोड़ हो गया है। इसलिए देश को बचाने के लिए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को जिताना होगा। कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नागपुर में पार्टी की ‘हैं तैयार हम’ रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा, कांग्रेस संसदीय लोकतंत्र पर आधारित भारत में विश्वास रखती है, जहां बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समान अवसर मौजूद हों। पार्टी ऐसा देश बनाना चाहती है, जहां संविधान में मौजूद राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों का पालन किया जाए।

लोकतंत्र खतरे में, महंगाई आसमान छू रही है। खरगे ने कहा कि नागपुर में दो विचारधाराएं हैं। एक डॉ. बीआर आंबेडकर की जो प्रगतिशील है और दूसरी आरएसएस की जो देश को बर्बाद कर रही है। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि नागपुर क्रांतिकारियों की भूमि है, जहां बाबासाहेब आंबेडकर और महात्मा गांधी ने बड़े पैमाने पर काम किया। अगर भाजपा और आरएसएस दोबारा सत्ता में आते हैं जो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ हैं। लोकतंत्र खतरे में है। महंगाई आकाश छू रही है। बेरोजगारी भी चरम पर है। 30 लाख रिक्तियां हैं, जिन्हें भरा नहीं जा रहा है, क्योंकि पिछड़े वर्गों को समायोजित करना होगा।

एक ही संगठन से जुड़े लोग बन रहे कुलपति
भाजपा पर हमला करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, आपके वोट से अलग-अलग संस्थाएं बनती हैं। ये संस्थाएं आपकी हैं, लेकिन अब संघ और भाजपा उन पर कब्जा कर रही हैं। आप देश के सारे विश्वविद्यालयों को देख लीजिए। सारे कुलपति एक संगठन के हैं। कुलपति की नियुक्ति आज मेरिट पर नहीं हो रही। आप एक संगठन में हैं तो कुलपति बन सकते हैं। उन्होंने केंद्र में सत्ता में आने पर जाति गणना कराने की भी बात कही।

Leave a Reply

Next Post

'यह महाराष्ट्र है और शिवसेना यहां की सबसे बड़ी पार्टी', सीट बंटवारे पर बोले संजय राउत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 29 दिसंबर 2023। इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना ही सबसे बड़ी पार्टी है। इसी के साथ उन्होंने शिवसेना को राज्य का नंबर-1 पार्टी बताया है। संजय राउत […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं